V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

सेवा ही संगठन की परिकल्पना पर आधारित स्वास्थ्य चिकित्सा शिविर का उद्घाटन करते हुए जिलाध्यक्ष हरिओम मिश्र

प्रतापगढ़ । सेवा ही संगठन की परिकल्पना पर आधारित स्वास्थ्य चिकित्सा शिविर का उद्घाटन करते हुए जिलाध्यक्ष हरिओम मिश्र ने कहा कि गरीबो और वंचितों की सेवा ही भाजपा का मुख्य उद्देश्य है । सांसद संगम लाल गुप्ता द्वारा आयोजित मान्धाता ब्लॉक के सहिजपुर और सन्दवाचण्डिका के ग्राम रसूलपुर गुलरहा में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में बतौर अतिथि बोलते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा राजनीति नहीं सेवा में विश्वास करती है और इसी भावना से हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सेवा ही संगठन का नारा दिया है जिसके तहत सांसद प्रतापगढ़ संगम लाल गुप्ता ने अपने सहयोगियों के साथ सुदूर ग्राम्य अंचलों में इस प्रकार के शिविरों का आयोजन कर अन्य स्वास्थ्य सेवाओं के साथ साथ निःशुल्क आंखों की जांच और उसके उपरान्त गरीबों को चश्मा प्रदान कर उनकी रोशनी को ज्योति दिलाने का जो बीड़ा उठाया है वह प्रशंसनीय कदम है । इस अवसर पर भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य शिव प्रकाश सेनानी ने भी शिविर के आयोजन में सम्मिलित चिकित्सको और चिकित्सकीय स्टाफ के कार्यों की सराहना की  इस अवसर पर शिविरों के प्रभारी भाजपा जिला उपाध्यक्ष भूपेश त्रिपाठी,संजय पाण्डेयपूर्व प्रधान,माधुरी दुबे पूर्व प्रधान, राकेश दुबे,सौरभ मिश्र एडवोकेट, पंकज तिवारी,प्रमोद पटेल जिला पंचायत सदस्य आदि भी उपस्थित रहे ।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
प्रतापगढ़ । सेवा ही संगठन की परिकल्पना पर आधारित स्वास्थ्य चिकित्सा शिविर का उद्घाटन करते हुए जिलाध्यक्ष हरिओम मिश्र ने कहा कि गरीबो और वंचितों की सेवा ही भाजपा का मुख्य उद्देश्य है । सांसद संगम लाल गुप्ता द्वारा आयोजित मान्धाता ब्लॉक के सहिजपुर और सन्दवाचण्डिका के ग्राम रसूलपुर गुलरहा में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में बतौर अतिथि बोलते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा राजनीति नहीं सेवा में विश्वास करती है और इसी भावना से हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सेवा ही संगठन का नारा दिया है जिसके तहत सांसद प्रतापगढ़ संगम लाल गुप्ता ने अपने सहयोगियों के साथ सुदूर ग्राम्य अंचलों में इस प्रकार के शिविरों का आयोजन कर अन्य स्वास्थ्य सेवाओं के साथ साथ निःशुल्क आंखों की जांच और उसके उपरान्त गरीबों को चश्मा प्रदान कर उनकी रोशनी को ज्योति दिलाने का जो बीड़ा उठाया है वह प्रशंसनीय कदम है । इस अवसर पर भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य शिव प्रकाश सेनानी ने भी शिविर के आयोजन में सम्मिलित चिकित्सको और चिकित्सकीय स्टाफ के कार्यों की सराहना की  इस अवसर पर शिविरों के प्रभारी भाजपा जिला उपाध्यक्ष भूपेश त्रिपाठी,संजय पाण्डेयपूर्व प्रधान,माधुरी दुबे पूर्व प्रधान, राकेश दुबे,सौरभ मिश्र एडवोकेट, पंकज तिवारी,प्रमोद पटेल जिला पंचायत सदस्य आदि भी उपस्थित रहे ।

Leave a Comment