V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

अज्ञात वाहन की टक्कर से जख्मी अधेड़ की मौत

घटना से आक्रोशित ग्रामीणो ने थाने का किया घेराव
मानधाता (नि.सं.)। थाना क्षेत्र अंतर्गत मानधाता बाजार में ही अज्ञात वाहन की टक्कर से जख्मी अधेड़ की इलाज के दौरान मौत हो गई। उधर घटना से आक्रोशित ग्रामीणो ने प्राथमिकी दर्ज करने की मांग को लेकर थाने का घेराव करते हुए प्रदर्शन किया। पुलिस द्वारा प्राथमिकी दर्ज करने के बाद ही ग्रामीण शांत हुए। मानधाता निवासी राम आसरे 55 पुत्र मंगरू बुधवार को शाम घर से थोड़ी दूर स्थित बाजार में सब्जी खरीदने गए थे। वापसी के दौरान जब घर के समीप स्थित मानधाता इण्टर कालेज के पास पहुंचे तो तेज रफ्तार अज्ञात वाहन से टक्कर हो गई। इससे उन्हे गंभीर चोट आ गई। घटना की सूचना पाते ही परिजन मौके पर पहुंचे तथा उन्हे इलाज के लिए स्थानीय पीएचसी ले गए। वहां पर उनकी हालत गंभीर देख चिकित्सको ने एसआरएन प्रयागराज रेफर कर दिया। परिजन उन्हे प्रयागराज ले गए। वहां पर इलाज के दौरान आज सुबह उनकी मौत हो गई। इससे परिजन व ग्रामीण आक्रोशित हो गए। पुलिस द्वारा घटना की प्राथमिकी दर्ज करने में हीला हवाली करने पर तमाम ग्रामीणो ने थाने का घेराव एवं प्रदर्शन शुरू कर दिया। ग्रामीणो का आक्रोश देख पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। इसके बाद ही ग्रामीण शांत हुए। घटना से मृतक के परिजनो में कोहराम मचा है।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

घटना से आक्रोशित ग्रामीणो ने थाने का किया घेराव
मानधाता (नि.सं.)। थाना क्षेत्र अंतर्गत मानधाता बाजार में ही अज्ञात वाहन की टक्कर से जख्मी अधेड़ की इलाज के दौरान मौत हो गई। उधर घटना से आक्रोशित ग्रामीणो ने प्राथमिकी दर्ज करने की मांग को लेकर थाने का घेराव करते हुए प्रदर्शन किया। पुलिस द्वारा प्राथमिकी दर्ज करने के बाद ही ग्रामीण शांत हुए। मानधाता निवासी राम आसरे 55 पुत्र मंगरू बुधवार को शाम घर से थोड़ी दूर स्थित बाजार में सब्जी खरीदने गए थे। वापसी के दौरान जब घर के समीप स्थित मानधाता इण्टर कालेज के पास पहुंचे तो तेज रफ्तार अज्ञात वाहन से टक्कर हो गई। इससे उन्हे गंभीर चोट आ गई। घटना की सूचना पाते ही परिजन मौके पर पहुंचे तथा उन्हे इलाज के लिए स्थानीय पीएचसी ले गए। वहां पर उनकी हालत गंभीर देख चिकित्सको ने एसआरएन प्रयागराज रेफर कर दिया। परिजन उन्हे प्रयागराज ले गए। वहां पर इलाज के दौरान आज सुबह उनकी मौत हो गई। इससे परिजन व ग्रामीण आक्रोशित हो गए। पुलिस द्वारा घटना की प्राथमिकी दर्ज करने में हीला हवाली करने पर तमाम ग्रामीणो ने थाने का घेराव एवं प्रदर्शन शुरू कर दिया। ग्रामीणो का आक्रोश देख पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। इसके बाद ही ग्रामीण शांत हुए। घटना से मृतक के परिजनो में कोहराम मचा है।

Leave a Comment