V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

तीन दिवसीय राष्ट्रीय कुश्ती के दूसरे दिन स्मृति ईरानी की मौजूदगी में शुरू हुई कुश्ती

अमेठी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर आयोजित हुई तीन दिवसीय राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता का आज दूसरा दिन है़। जिसमें देश भर के अंडर 23 के प्रतिभागी भाग ले रहे हैं। प्रतियोगिता में 200 लड़कियां और 400 लड़के प्रतिभाग कर रहे। गौरीगंज से छः किलोमीटर दूर कौहार के सैनिक ग्राउंड पर आयोजित इस प्रतियोगिता में आज दूसरे दिन भी केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी प्रदेश के कानून मंत्री बृजेश पाठक और गीता फोगाट के साथ पहुंची।
अमेठी में आयोजित राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में शुक्रवार को गोल्ड सिल्वर और ब्रोंज के कुल 44 पदक 12 विभिन्न राज्यों को प्राप्त हुए थे। जिसमें हरियाणा को 6 गोल्ड, 2 सिल्वर और एक ब्रोंज को मिलाकर कुल 9 पदक प्राप्त हुआ था। वहीं उत्तर प्रदेश को भी कुल 9 पदक मिले थे जिसमें 1 गोल्ड, 2 सिल्वर और 6 ब्रोंज शामिल हैं। राजस्थान को 1 गोल्ड और 1 ब्रोंज, मध्य प्रदेश को 1 गोल्ड मेडल तथा देहली को 1 गोल्ड 2 सिल्वर, 4 ब्रोंज कुल मिलाकर 7 पदक मिले थे। पंजाब को 1 गोल्ड और 2 सिल्वर कुल मिलाकर 3 पदक, महाराष्ट्र को 2 सिल्वर और 2 ब्रोंज तथा सर्विस सपोर्ट कंट्रोल बोर्ड को 1 सिल्वर और 3 ब्रोंज के साथ गुजरात, कर्नाटका, चंडीगढ़, बिहार और उत्तराखंड को एक-एक ब्रोंज पदक प्राप्त हुए थे। राष्ट्रीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष व गोंडा से बीजेपी सांसद बृजभूषण सिंह ने बताया कि यहां प्रथम स्थान रहने वाले प्रतिभागियों को साइबेरिया में होने वाली वर्ड चैंपियन शिप में भेजा जाएगा।
बता दें कि सांसद स्मृति ईरानी अमेठी को अपनी कर्मभूमि बनाने के बाद यहां के युवाओं के विकास के लिए तत्परता से जुटी हैं। उनकी पहल पर संसदीय क्षेत्र में अलग-अलग इलाको में दो बार बड़े पैमाने पर क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन हो चुका है। जिसमें जिले के युवाओ ने हिस्सा लिया था जिसमे विजयी टीम को नगद धनराशि के अलावा अन्य पुरस्कार देकर भी सम्मानित किया गया था। एक बार फिर सांसद की पहल पर राष्ट्रीय कुश्ती महासंघ ने कुश्ती की राष्ट्रीय प्रतियोगिता की मेजबानी अमेठी को सौंपी है।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
अमेठी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर आयोजित हुई तीन दिवसीय राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता का आज दूसरा दिन है़। जिसमें देश भर के अंडर 23 के प्रतिभागी भाग ले रहे हैं। प्रतियोगिता में 200 लड़कियां और 400 लड़के प्रतिभाग कर रहे। गौरीगंज से छः किलोमीटर दूर कौहार के सैनिक ग्राउंड पर आयोजित इस प्रतियोगिता में आज दूसरे दिन भी केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी प्रदेश के कानून मंत्री बृजेश पाठक और गीता फोगाट के साथ पहुंची।
अमेठी में आयोजित राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में शुक्रवार को गोल्ड सिल्वर और ब्रोंज के कुल 44 पदक 12 विभिन्न राज्यों को प्राप्त हुए थे। जिसमें हरियाणा को 6 गोल्ड, 2 सिल्वर और एक ब्रोंज को मिलाकर कुल 9 पदक प्राप्त हुआ था। वहीं उत्तर प्रदेश को भी कुल 9 पदक मिले थे जिसमें 1 गोल्ड, 2 सिल्वर और 6 ब्रोंज शामिल हैं। राजस्थान को 1 गोल्ड और 1 ब्रोंज, मध्य प्रदेश को 1 गोल्ड मेडल तथा देहली को 1 गोल्ड 2 सिल्वर, 4 ब्रोंज कुल मिलाकर 7 पदक मिले थे। पंजाब को 1 गोल्ड और 2 सिल्वर कुल मिलाकर 3 पदक, महाराष्ट्र को 2 सिल्वर और 2 ब्रोंज तथा सर्विस सपोर्ट कंट्रोल बोर्ड को 1 सिल्वर और 3 ब्रोंज के साथ गुजरात, कर्नाटका, चंडीगढ़, बिहार और उत्तराखंड को एक-एक ब्रोंज पदक प्राप्त हुए थे। राष्ट्रीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष व गोंडा से बीजेपी सांसद बृजभूषण सिंह ने बताया कि यहां प्रथम स्थान रहने वाले प्रतिभागियों को साइबेरिया में होने वाली वर्ड चैंपियन शिप में भेजा जाएगा।
बता दें कि सांसद स्मृति ईरानी अमेठी को अपनी कर्मभूमि बनाने के बाद यहां के युवाओं के विकास के लिए तत्परता से जुटी हैं। उनकी पहल पर संसदीय क्षेत्र में अलग-अलग इलाको में दो बार बड़े पैमाने पर क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन हो चुका है। जिसमें जिले के युवाओ ने हिस्सा लिया था जिसमे विजयी टीम को नगद धनराशि के अलावा अन्य पुरस्कार देकर भी सम्मानित किया गया था। एक बार फिर सांसद की पहल पर राष्ट्रीय कुश्ती महासंघ ने कुश्ती की राष्ट्रीय प्रतियोगिता की मेजबानी अमेठी को सौंपी है।

Leave a Comment