V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

होम वर्क करने पर शिक्षक ने छात्र को बेरहमी से पीटा

जेठवारा (नि.सं.)। थाना क्षेत्र अंतर्गत डेरवा स्थित एक मदरसा के शिक्षक ने होम वर्क न करने पर छात्र को बेरहमी से पीटकर जख्मी कर दिया। साथ ही गंदी गाली भी दी। छात्र के पिता ने उसे अस्पताल ले जाकर इलाज कराया तथा शिक्षक के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है।
डेरवा बाजार निवासी मो. कुरबान पुत्र छेदी सब्जी बेचकर परिवार का पालन पोषण करता है। उसका बेटा सूफियान 8 डेरवा स्थित उर्दू इस्लामिया स्कूल में पढ़ता है। मो. कुरबान ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसका बेटा सूफियान विगत 13 सितम्बर को मदरसा में पढ़ने गया था। उसके बेटे ने उस दिन होमवर्क नहीं किया था। इसी बात पर मदरसा के शिक्षक ने बेटे को गंदी गंदी गाली दी। साथ ही बेरहमी के साथ डण्डे से पीटकर जख्मी कर दिया। उसे कई स्थानो पर गंभीर चोट आयी है। उसने पुलिस से आरोपी शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

जेठवारा (नि.सं.)। थाना क्षेत्र अंतर्गत डेरवा स्थित एक मदरसा के शिक्षक ने होम वर्क न करने पर छात्र को बेरहमी से पीटकर जख्मी कर दिया। साथ ही गंदी गाली भी दी। छात्र के पिता ने उसे अस्पताल ले जाकर इलाज कराया तथा शिक्षक के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है।
डेरवा बाजार निवासी मो. कुरबान पुत्र छेदी सब्जी बेचकर परिवार का पालन पोषण करता है। उसका बेटा सूफियान 8 डेरवा स्थित उर्दू इस्लामिया स्कूल में पढ़ता है। मो. कुरबान ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसका बेटा सूफियान विगत 13 सितम्बर को मदरसा में पढ़ने गया था। उसके बेटे ने उस दिन होमवर्क नहीं किया था। इसी बात पर मदरसा के शिक्षक ने बेटे को गंदी गंदी गाली दी। साथ ही बेरहमी के साथ डण्डे से पीटकर जख्मी कर दिया। उसे कई स्थानो पर गंभीर चोट आयी है। उसने पुलिस से आरोपी शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Comment