V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

रास्ता खोदने से मना करने पर दबंगो ने महिला को पीटा

बीच बचाव को पहुंची जेठानी को भी किया घायल
जेठवारा (नि.सं.)। थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव बलापुर में रास्ता खोदने से मना करने पर दबंग पड़ोसियो ने महिला को जमकर पीटा तथा अभद्रता किय। उसकी जेठानी बीच बचाव करने पहुंची तो उसे भी पीटकर जख्मी कर दिया। ग्रामीणो के दौड़ने पर उनकी जान बच सकी। उसने घटना की नामजद तहरीर पुलिस को दी है। बलापुर गांव निवासी अर्चना पत्नी अरूण कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसके घर के सामने आने जाने का कच्चा रास्ता है। उसमें स्वयं मिट्टी डलवाया था। विगत 12 सितम्बर को दिन में करीब दो बजे दबंग पड़ोसी विनोद कुमार, अरूण, अनीता व सुधा फावड़ा लेकर पहुंचे तथा सड़क पर गड्ढा खोदकर अवरूद्ध कर दिया। उसने गड्ढा देखा तो मना किया। इसी बात पर उक्त लोगो ने फावड़़ा व अद्धा से हमला कर दिया। इससे उसे बेहरमी से पीटकर जख्मी कर दिया। साथ ही उसका कपड़ा फाड़कर अभद्रता की। उसकी जेठानी मंजू देवी बीच बचाव करने पहुंची तथा उसे भी गला दबाकर जमकर पीटा। इससे वह भी गंभीर रूप से जख्मी हो गई। हल्ला गुहार सुनकर ग्रामीण दौड़े तो दोनो की जान बच सकी। पीड़िता ने पुलिस से मामले की जांच करके आरोपियो के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

बीच बचाव को पहुंची जेठानी को भी किया घायल
जेठवारा (नि.सं.)। थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव बलापुर में रास्ता खोदने से मना करने पर दबंग पड़ोसियो ने महिला को जमकर पीटा तथा अभद्रता किय। उसकी जेठानी बीच बचाव करने पहुंची तो उसे भी पीटकर जख्मी कर दिया। ग्रामीणो के दौड़ने पर उनकी जान बच सकी। उसने घटना की नामजद तहरीर पुलिस को दी है। बलापुर गांव निवासी अर्चना पत्नी अरूण कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसके घर के सामने आने जाने का कच्चा रास्ता है। उसमें स्वयं मिट्टी डलवाया था। विगत 12 सितम्बर को दिन में करीब दो बजे दबंग पड़ोसी विनोद कुमार, अरूण, अनीता व सुधा फावड़ा लेकर पहुंचे तथा सड़क पर गड्ढा खोदकर अवरूद्ध कर दिया। उसने गड्ढा देखा तो मना किया। इसी बात पर उक्त लोगो ने फावड़़ा व अद्धा से हमला कर दिया। इससे उसे बेहरमी से पीटकर जख्मी कर दिया। साथ ही उसका कपड़ा फाड़कर अभद्रता की। उसकी जेठानी मंजू देवी बीच बचाव करने पहुंची तथा उसे भी गला दबाकर जमकर पीटा। इससे वह भी गंभीर रूप से जख्मी हो गई। हल्ला गुहार सुनकर ग्रामीण दौड़े तो दोनो की जान बच सकी। पीड़िता ने पुलिस से मामले की जांच करके आरोपियो के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

Leave a Comment