V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

महिला को बच्चो समेत फुसलाकर भगाया

पीड़ित पिता ने हत्या की जतायी आशंका
प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। उदयपुर थाना क्षेत्र के गांव कुम्ही आइमा के रहने वाले गिरधारी लाल साहू पुत्र स्व. सीताराम साहू ने ट्रक चालक पर अपनी पत्नी व बच्चो को फुसलाकर भगाने का आरोप लगाने के लिए उनकी हत्या किए जाने की आशंका जतायी है। साथ ही पुलिस को तहरीर देकर पत्नी व बच्चो के जान की सुरक्षा की गुहार लगाई है। इस सम्बंध में पीड़ित गिरधारी लाल साहू निवासी परशदेपुर डीह रायबरेली की ससुराल उदयपुर इलाके के गांव कुम्ही आइमा में है। उसने उदयपुर थाना की पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि वह महाराष्ट्र के नासिक शहर में पत्नी व बच्चो के साथ रहकर मजदूरी करता है। वह माह दिसम्बर से अपनी ससुराल कुम्ही आइमा में परिवार समेत आया था। इसके बाद वहां कुछ दिन रहकर पुनः कुम्हीआइमा निवासी करामत अली पुत्र जुम्मन के ट्रक से परिवार समेत पुनः नासिक शहर चला गया। वहां पर दस दिन बाद ट्रक चालक उसकी पत्नी व बच्चो को बहला फुसलाकर भगा ले गया। साथ ही तीन लाख रूपए नकद तथा जेवर भी ले गया है। पत्नी व बच्चे का पता लगाने अपनी ससुराल कुम्हीआइमा गया तो पता चला कि मेरी पत्नी का धर्म जबरन मस्जिद में ले जाकर परिवर्तित करा दिया। साथ ही वह पत्नी के साथ जबरन बलात्कार करता है। इसके अलावा बेटे मोहन की हत्या करा दिया है। करामत अली से पत्नी व बच्चो से मिलाने की बात कहा तो उसने गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। ऐसे में उसकी पत्नी व बच्चो की जान के लिए खतरा बना हुआ है। पीड़ित ने पत्नी व बच्चो की जान की सुरक्षा के लिए उदयपुर पुलिस से गुहार लगाई है।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

पीड़ित पिता ने हत्या की जतायी आशंका
प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। उदयपुर थाना क्षेत्र के गांव कुम्ही आइमा के रहने वाले गिरधारी लाल साहू पुत्र स्व. सीताराम साहू ने ट्रक चालक पर अपनी पत्नी व बच्चो को फुसलाकर भगाने का आरोप लगाने के लिए उनकी हत्या किए जाने की आशंका जतायी है। साथ ही पुलिस को तहरीर देकर पत्नी व बच्चो के जान की सुरक्षा की गुहार लगाई है। इस सम्बंध में पीड़ित गिरधारी लाल साहू निवासी परशदेपुर डीह रायबरेली की ससुराल उदयपुर इलाके के गांव कुम्ही आइमा में है। उसने उदयपुर थाना की पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि वह महाराष्ट्र के नासिक शहर में पत्नी व बच्चो के साथ रहकर मजदूरी करता है। वह माह दिसम्बर से अपनी ससुराल कुम्ही आइमा में परिवार समेत आया था। इसके बाद वहां कुछ दिन रहकर पुनः कुम्हीआइमा निवासी करामत अली पुत्र जुम्मन के ट्रक से परिवार समेत पुनः नासिक शहर चला गया। वहां पर दस दिन बाद ट्रक चालक उसकी पत्नी व बच्चो को बहला फुसलाकर भगा ले गया। साथ ही तीन लाख रूपए नकद तथा जेवर भी ले गया है। पत्नी व बच्चे का पता लगाने अपनी ससुराल कुम्हीआइमा गया तो पता चला कि मेरी पत्नी का धर्म जबरन मस्जिद में ले जाकर परिवर्तित करा दिया। साथ ही वह पत्नी के साथ जबरन बलात्कार करता है। इसके अलावा बेटे मोहन की हत्या करा दिया है। करामत अली से पत्नी व बच्चो से मिलाने की बात कहा तो उसने गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। ऐसे में उसकी पत्नी व बच्चो की जान के लिए खतरा बना हुआ है। पीड़ित ने पत्नी व बच्चो की जान की सुरक्षा के लिए उदयपुर पुलिस से गुहार लगाई है।

Leave a Comment