V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

अभ्यर्थियों ने दिया माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड पर धरना

प्रयागराज। आज माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड पर विक्की खान के  नेतृत्व में सैकड़ों अभ्यर्थियों ने नए विज्ञापन एवं विभिन्न मुद्दों को लेकर धरना दिया। सात सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल जिसमें विक्की खान, कृपाशंकर निरंकारी, विनोद यादव, विनय सिंह, सिद्धू, नीतू गुप्ता एवं शालिनी चयन बोर्ड के डिप्टी सचिव नवल किशोर से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने डिप्टी सचिव को 12 सूत्रीय मांगों से संबंधित एक ज्ञापन सौंपा और इस पर आवश्यक कार्रवाई हेतु आग्रह किया।
12 सूत्रीय मांगों पर डिप्टी सचिव ने बताया कि चयन बोर्ड नये  विज्ञापन के लिए 15 से 20 दिनों में पोर्टल खोलकर जिला विद्यालय निरीक्षकों से अधियाचन मांगने जा रहा है तथा नया विज्ञापन नवंबर माह के अंत तक या अधिसूचना लगने से पूर्व  जारी कर दी जाएगी। उन्होंने बताया कि यह नीतिगत फैसला है। इस पर चयन बोर्ड की मीटिंग में फैसला लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि पहले प्रवक्ता 2021 का परिणाम 1 सप्ताह के अंदर जारी किया जाएगा तथा 10 दिनों का समय देते हुए साक्षात्कार की तिथि घोषित की जाएगी एवं टीजीटी का परिणाम अक्टूबर माह में जारी किया जाएगा तथा समान वेतनमान पर चयनित अभ्यर्थियों से एनओसी की बाध्यता तय की जाएगी l 4- चौथे बिंदु पर उन्होंने बताया कि विज्ञापन वर्ष 2021 की प्रतीक्षा सूची 25% तक जारी की जाएगीः तदर्थ शिक्षकों के रिक्त पदों को अंतिम परिणाम के साथ प्रकाशित किया जाएगा l यह पद लगभग सभी विषयों के मिलाकर 1300 हो सकते हैं। उनका कहना था कि टीजीटी कला एवं टीजीटी सामाजिक विज्ञान का विद्यालय आवंटन एवं पैनल इसी सप्ताह के अंदर कर दिया जाएगा। इसके अलावा अन्य बिन्दुओं पर भी विचार करने की मांग की गई। वार्ता के बाद प्रतियोगी मोर्चा के अध्यक्ष विक्की खान का कहना था कि चयन बोर्ड को नए विज्ञापन पर अति शीघ्र कार्य आरंभ करना  चाहिए और नवंबर माह में इसको जारी कर देना चाहिए ताकि नये बेरोजगारों को नौकरी मिल सके।प्रदर्शन करने वालों में राजेश, रमेश कुमार, संतोष सिंह, वैभव कुमार, सुशील सिंह,सुशील चौरसिया,उमाशंकर कुशवाहा, नागेश मौर्य, जीतन राम, परमानंद उपाध्याय, सतीश पांडे, गिरिराज सिंह, वैभव गुप्ता इत्यादि मौजूद थे।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
प्रयागराज। आज माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड पर विक्की खान के  नेतृत्व में सैकड़ों अभ्यर्थियों ने नए विज्ञापन एवं विभिन्न मुद्दों को लेकर धरना दिया। सात सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल जिसमें विक्की खान, कृपाशंकर निरंकारी, विनोद यादव, विनय सिंह, सिद्धू, नीतू गुप्ता एवं शालिनी चयन बोर्ड के डिप्टी सचिव नवल किशोर से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने डिप्टी सचिव को 12 सूत्रीय मांगों से संबंधित एक ज्ञापन सौंपा और इस पर आवश्यक कार्रवाई हेतु आग्रह किया।
12 सूत्रीय मांगों पर डिप्टी सचिव ने बताया कि चयन बोर्ड नये  विज्ञापन के लिए 15 से 20 दिनों में पोर्टल खोलकर जिला विद्यालय निरीक्षकों से अधियाचन मांगने जा रहा है तथा नया विज्ञापन नवंबर माह के अंत तक या अधिसूचना लगने से पूर्व  जारी कर दी जाएगी। उन्होंने बताया कि यह नीतिगत फैसला है। इस पर चयन बोर्ड की मीटिंग में फैसला लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि पहले प्रवक्ता 2021 का परिणाम 1 सप्ताह के अंदर जारी किया जाएगा तथा 10 दिनों का समय देते हुए साक्षात्कार की तिथि घोषित की जाएगी एवं टीजीटी का परिणाम अक्टूबर माह में जारी किया जाएगा तथा समान वेतनमान पर चयनित अभ्यर्थियों से एनओसी की बाध्यता तय की जाएगी l 4- चौथे बिंदु पर उन्होंने बताया कि विज्ञापन वर्ष 2021 की प्रतीक्षा सूची 25% तक जारी की जाएगीः तदर्थ शिक्षकों के रिक्त पदों को अंतिम परिणाम के साथ प्रकाशित किया जाएगा l यह पद लगभग सभी विषयों के मिलाकर 1300 हो सकते हैं। उनका कहना था कि टीजीटी कला एवं टीजीटी सामाजिक विज्ञान का विद्यालय आवंटन एवं पैनल इसी सप्ताह के अंदर कर दिया जाएगा। इसके अलावा अन्य बिन्दुओं पर भी विचार करने की मांग की गई। वार्ता के बाद प्रतियोगी मोर्चा के अध्यक्ष विक्की खान का कहना था कि चयन बोर्ड को नए विज्ञापन पर अति शीघ्र कार्य आरंभ करना  चाहिए और नवंबर माह में इसको जारी कर देना चाहिए ताकि नये बेरोजगारों को नौकरी मिल सके।प्रदर्शन करने वालों में राजेश, रमेश कुमार, संतोष सिंह, वैभव कुमार, सुशील सिंह,सुशील चौरसिया,उमाशंकर कुशवाहा, नागेश मौर्य, जीतन राम, परमानंद उपाध्याय, सतीश पांडे, गिरिराज सिंह, वैभव गुप्ता इत्यादि मौजूद थे।

Leave a Comment