



अजगरा,प्रतापगढ़। जनपद के अजगरा क्षेत्र में स्थित यक्ष युधिष्ठिर संवाद स्थल पर भादवमास में ऋषि पंचमी के दिन से लगने वाला तीन दिवसीय अजगरा का प्राचीन मेला कल समाप्त हो गया। हालांकि तीसरे दिन का प्रचंड मेला देखने लायक रहा। मेले में बच्चो की किलकारियों के साथ युवाओ में जो उत्साह दिखा वह भी देखने लायक ही था। यदि बात की जाय कोविड-19 के नियमो की तो मेले के अंतिम दिवस पर मेले में आये लोगों ने कोविड-19 की जमकर धज्जियां उड़ाई। बता दें कि लोग मेला में आने के बाद दो गज को दूरी मास्क है जरूरी जैसे सूत्रों को भूल गए। हालांकि की मेले में लगे पुलिस-प्रशासन के लोग भी लोगों को कोविड-19 के नियमो का पालन करवाने में नाकाम दिखे। हालांकी कुछ बुद्धजीवी लोगों के मुंह पर मास्क व हाँथ में सिनेटाइजर देखने को मिला। बताते चलें कि मेला में आये लोगो के लिए मुख्य आकर्षण का केंद्र सर्कस, हवाई झूला, व ब्रेकडान्स रहा। वहीं ड्रैगन ट्रेन व बाउंसर बच्चो के लिए आकर्षण का केंद्र रहा। मेले में ड्रैगन ट्रेन व बाउंसर पर बच्चों की किलकारियां सुनने को मिली। हवाई झूला व ब्रेकडान्स पर युवा अलग ही अंदाज में दिखे। बता दें कि बच्चे 20 रु में ट्रेन व बाउंसर का टिकट बनवाकर मेले का भरपूर आनंद लिए वही 30 रु में ब्रेकडान्स व हवाई झूला का टिकट लेकर हवाई सफर तय करने के लिए लोगो में अलग ही उत्साह देखने को मिला। इस तरह से मेले में लगे तमाम छोटे बड़े झूलो में लोगों की भीड़ देखने को मिली। वहीं मेला में खान-पान के अलावा बच्चो के लिए खेल-खिलौने व महिलाओं के लिए सौंदर्य प्रसाधन, लोगो के लिए कपड़े, कृषि में प्रयुक्त होने वाले लोहे के औजार, घर मे प्रयोग किये जाने वाले बर्तन व लकड़ी के समान समेत कई छोटे-बड़े व्यवसायिक प्रतिष्ठान सुसज्जित दिखे। इसमें लोग अपनी जरूरत के समान खरीदकर घर को प्रस्थान किये।



उत्तरप्रदेश








शेयर करें







































































