असलहा सटाकर दी जानलेवा धमकी
जेठवारा (नि.सं.)। थाना क्षेत्र अंतर्गत लोकपुर बाजार में सैलून में बैठकर डाढ़ी बनवा रहे युवक को कुछ लोगो ने जमकर पीटा। साथ ही किसी से घटना की शिकायत करने पर असलहा सटाकर जान से मारने की धमकी दी पीड़ित ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है। जेठवारा थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव मदरा छितावनपुर उदापुर निवासी सादाब पुत्र सत्तार अली आज अपरान्ह करीब तीन बजे डाढ़ी बनवाने के लिए लोकापुर बाजार गया था। वहां पर चुन्नू के सैलून पर बैठकर डाढ़ी बनवाने लगा। उसी समय उदापुर गांव निवासी शहबाज साबिर व इकराम चार अज्ञात लोगो के साथ रंजिशन सैलून पर पहुंचे। साथ ही सादाब को लात व घूंसो से पीटने लगे। इसके बाद गाली गलौज करते हुए असलहा सटाकर धमकाया कि घटना की शिकायत किसी से करोगे तो जान से मार देंगे। शोर सुनकर आसपास के लोग पहुंचे तो हमलावर चले गए। पीडित ने तीन नामजद व चार अज्ञात के खिलाफ पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें