V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

घर में हिस्सा देने पर बुजुर्ग पिता को पीटा

मानधाता (नि.सं.) थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव चंघईपुर में घर में हिस्सा देने से इंकार करने पर कलियुगी बेटे ने अपने बुजुर्ग पिता को लाठी डण्डे से पीटकर जख्मी कर दिया। घायल पिता ने पुलिस को घटना की तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। चंघईपुर गांव निवासी छेदीलाल 65 पुत्र मैकू के एक लड़का राजेन्द्र है। वह अपनी पत्नी एवं बच्चो के साथ पिता से अलग ही रहता है। वह आज पिता से घर में हिस्सा मांगने लगा। पिता ने हिस्सा देने से इंकार कर दिया। इसी बात पर पिता पुत्र के बीच विवाद होने लगा। उसी समय विवाद बढ़ने पर राजेन्द्र एवं उसके बेटे सुजल ने छेदीलाल को डण्डे से पीटना शुरू कर दिया। हल्ला गुहार सुनकर तमाम ग्रामीण पहुंचे तो छेदीलाल की जान बची। पिटाई से छेदीलाल को गंभीर चोट गई। पीड़ित ने बेटे नाती के खिलाफ पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। घायल छेदीलाल स्थानीय स्वास्थ्य केन्द्र में इलाज करा रहा है। उधर पुलिस द्वारा घटना की जांच की जा रही है।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

मानधाता (नि.सं.) थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव चंघईपुर में घर में हिस्सा देने से इंकार करने पर कलियुगी बेटे ने अपने बुजुर्ग पिता को लाठी डण्डे से पीटकर जख्मी कर दिया। घायल पिता ने पुलिस को घटना की तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। चंघईपुर गांव निवासी छेदीलाल 65 पुत्र मैकू के एक लड़का राजेन्द्र है। वह अपनी पत्नी एवं बच्चो के साथ पिता से अलग ही रहता है। वह आज पिता से घर में हिस्सा मांगने लगा। पिता ने हिस्सा देने से इंकार कर दिया। इसी बात पर पिता पुत्र के बीच विवाद होने लगा। उसी समय विवाद बढ़ने पर राजेन्द्र एवं उसके बेटे सुजल ने छेदीलाल को डण्डे से पीटना शुरू कर दिया। हल्ला गुहार सुनकर तमाम ग्रामीण पहुंचे तो छेदीलाल की जान बची। पिटाई से छेदीलाल को गंभीर चोट गई। पीड़ित ने बेटे नाती के खिलाफ पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। घायल छेदीलाल स्थानीय स्वास्थ्य केन्द्र में इलाज करा रहा है। उधर पुलिस द्वारा घटना की जांच की जा रही है।

Leave a Comment