V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

जेल में निरुद्ध आरोपित को मिली जमानत

अयोध्या । अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश तृतीय पूजा सिंह ने बीकापुर कोतवाली क्षेत्र में चोरों ने पेड़ पर चढ़कर दुकान का टीन शेड हटाकर बोरी में रखें सिक्कों के अलावा सिगरेट गुटका सहित हजारों रुपए का सामान चोरी करने के मामले में आरोपित मोनू चौहान के जमानत प्रार्थना पत्र सुनवाई के बाद मंजूर करने का आदेश पारित किया ।  यह घटना बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के परोमा मठिया गांव का अगस्त 2021 का है । वरिष्ठ अधिवक्ता नवीन मिश्रा व कृष्ण मोहन भट्ट उर्फ प्रांजल ने पैरवी किया। तर्क दिया कि आरोपित को गलत तथ्यों के आधार पर फर्जी फंसाया गया है। अपराध में नामित अभियुक्त नहीं है। उसके पास से कोई बरमदगी नहीं हुई है। पुलिस की कहानी मनगढ़ंत है। अभियोजन पक्ष के अनुसार 20 अगस्त 2021 को दरोगा राहुल कुमार पांडे चोरी की योजना बना रहे चौरे बाजार में बनिया की दुकान से चोरी हुए माल को बरामद कर लिया। इस दौरान पुलिस ने मोनू पुत्र कल्लू चौहान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। यह मुकदमा बीकापुर कोतवाली में किराना व्यवसाई जितेंद्र की तहरीर पर अज्ञात चोरों के खिलाफ अपराध संख्या 419 / 2021 के तहत दर्ज किया गया।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

अयोध्या । अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश तृतीय पूजा सिंह ने बीकापुर कोतवाली क्षेत्र में चोरों ने पेड़ पर चढ़कर दुकान का टीन शेड हटाकर बोरी में रखें सिक्कों के अलावा सिगरेट गुटका सहित हजारों रुपए का सामान चोरी करने के मामले में आरोपित मोनू चौहान के जमानत प्रार्थना पत्र सुनवाई के बाद मंजूर करने का आदेश पारित किया ।  यह घटना बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के परोमा मठिया गांव का अगस्त 2021 का है । वरिष्ठ अधिवक्ता नवीन मिश्रा व कृष्ण मोहन भट्ट उर्फ प्रांजल ने पैरवी किया। तर्क दिया कि आरोपित को गलत तथ्यों के आधार पर फर्जी फंसाया गया है। अपराध में नामित अभियुक्त नहीं है। उसके पास से कोई बरमदगी नहीं हुई है। पुलिस की कहानी मनगढ़ंत है। अभियोजन पक्ष के अनुसार 20 अगस्त 2021 को दरोगा राहुल कुमार पांडे चोरी की योजना बना रहे चौरे बाजार में बनिया की दुकान से चोरी हुए माल को बरामद कर लिया। इस दौरान पुलिस ने मोनू पुत्र कल्लू चौहान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। यह मुकदमा बीकापुर कोतवाली में किराना व्यवसाई जितेंद्र की तहरीर पर अज्ञात चोरों के खिलाफ अपराध संख्या 419 / 2021 के तहत दर्ज किया गया।

Leave a Comment