अयोध्या। अखिल भारत हिन्दू महासभा की प्रदेश महामंत्री आरती यादव के संयोजन में हिन्दू महिला सभा प्रदेश कार्यालय अमानीगंज में समारोह का आयोजन कर आल इंडिया टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट रुड़की उत्तराखंड में उत्तर प्रदेश की बालिका टीम की ओर से प्रतिभाग कर प्रतियोगिता में विजय प्राप्त कर अयोध्या जिले का नाम रोशन करने वाली 16 बालिकाओं को उनके उत्कृष्ट खेल के लिए सम्मानित किया गया। हिन्दू महिला सभा उत्तर प्रदेश अध्यक्ष बबिता यादव की अध्यक्षता में आयोजित समारोह में मेजर ध्यानचंद खेल उत्थान समिति के अध्यक्ष आकाश गुप्ता मुख्य अतिथि और हिन्दू महासभा जिला अयोध्या अध्यक्ष राकेश दत्त मिश्र विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए । आकाश गुप्ता ने खेल और अन्य क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा की चमक बिखेरने वाले 16 बालिकाओं को प्रशस्ति प्रमाण पत्र और मेडल देकर सम्मानित किया । हिन्दू महिला सभा उत्तर प्रदेश अध्यक्ष बबिता यादव ने बालिकाओं को सम्मानित करने के बाद अपने संबोधन में कहा कि बच्चे इस देश का भविष्य हैं । बच्चों की प्रतिभा निखारने के लिए समय समय पर बाल प्रतिभाओं को सम्मानित कर उनका मनोबल बढ़ाने से वो अपनी प्रतिभा से देश का नाम रोशन करने में सक्षम बनते हैं ।हिन्दू महासभा के जिला अध्यक्ष राकेश दत्त मिश्र ने विशिष्ट अतिथि के पद से सम्मानित हुए बालिकाओं को अपना आशीर्वाद देते हुए कहा कि हिन्दू महासभा देश की बाल प्रतिभाओं को सहेजने में सदैव अग्रणी रही है । उन्होंने अपने संबोधन में आरती यादव के कार्यों की प्रशंसा करते हुए उनसे अपने कार्यों से समाज को एकजुटता के सूत्र में पिरोने का आह्वान किया । समारोह में हिन्दू महिला सभा अयोध्या जिलाध्यक्ष रजनी सिंह, जिला महामंत्री रेनू सिंह,वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष रामधन निषाद प्रधान जी, जिला संगठन मंत्री हेमंत निषाद,जिला मंत्री राहुल निषाद फौजी, अयोध्या महानगर अध्यक्ष मुकेश निषाद रेड्डी, अन्तर्राष्ट्रीय गोताखोर भगवान दीन निषाद पहलवाल,आदि गणमान्य पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने उपस्थित होकर सम्मानित बालिकाओं का मार्गदर्शन किया ।
🔥 ट्रेंडिंग
- उत्तरप्रदेश:सपा का प्रतापगढ़ में धरना-प्रदर्शन: महंगाई, बेरोजगारी और बिजली संकट समेत 5 सूत्रीय मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन
- education:UP TGT PGT EXAM DATE 2026: इस दिन जारी हो सकते हैं एडमिट कार्ड
- education:UP Board 10th& 12th Result 2026: इंतजार खत्म होगा इस दिन जारी हो सकते हैं नतीजे
- आगरा:आगरा में अवैध मतांतरण मामला: विदेशी सरगना दाऊद अहमद की संपत्ति कुर्क करने की तैयारी
- उत्तरप्रदेश:प्रतापगढ़ में यातायात जागरूकता अभियान, गुलाब व माला पहनाकर लोगों को नियमों के प्रति किया गया प्रेरित
- उत्तरप्रदेश:रानीगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई: शादी का झूठा वादा कर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार | प्रतापगढ़ न्यूज़
- उत्तरप्रदेश:एनसीसी कैडेटों को सड़क सुरक्षा और ट्रैफिक जागरूकता प्रशिक्षण
- उत्तरप्रदेश:प्रतापगढ़ पुलिस अधीक्षक ने जनसुनवाई में समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश दिए
- उत्तरप्रदेश:पुलिस मुठभेड़: गोवध व हत्या प्रयास केस का शातिर अभियुक्त गोली लगने से गिरफ्तार
- उत्तरप्रदेश:प्रतापगढ़ पुलिस का ऑपरेशन दस्तक: अपराधियों का डिजिटल सत्यापन और कड़ी निगरानी शुरू

16 बालिकाओं को प्रशस्ति प्रमाण पत्र और मेडल से सम्मानित किया
अयोध्या। अखिल भारत हिन्दू महासभा की प्रदेश महामंत्री आरती यादव के संयोजन में हिन्दू महिला सभा प्रदेश कार्यालय अमानीगंज में समारोह का आयोजन कर आल इंडिया टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट रुड़की उत्तराखंड में उत्तर प्रदेश की बालिका टीम की ओर से प्रतिभाग कर प्रतियोगिता में विजय प्राप्त कर अयोध्या जिले का नाम रोशन करने वाली 16 बालिकाओं को उनके उत्कृष्ट खेल के लिए सम्मानित किया गया। हिन्दू महिला सभा उत्तर प्रदेश अध्यक्ष बबिता यादव की अध्यक्षता में आयोजित समारोह में मेजर ध्यानचंद खेल उत्थान समिति के अध्यक्ष आकाश गुप्ता मुख्य अतिथि और हिन्दू महासभा जिला अयोध्या अध्यक्ष राकेश दत्त मिश्र विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए । आकाश गुप्ता ने खेल और अन्य क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा की चमक बिखेरने वाले 16 बालिकाओं को प्रशस्ति प्रमाण पत्र और मेडल देकर सम्मानित किया । हिन्दू महिला सभा उत्तर प्रदेश अध्यक्ष बबिता यादव ने बालिकाओं को सम्मानित करने के बाद अपने संबोधन में कहा कि बच्चे इस देश का भविष्य हैं । बच्चों की प्रतिभा निखारने के लिए समय समय पर बाल प्रतिभाओं को सम्मानित कर उनका मनोबल बढ़ाने से वो अपनी प्रतिभा से देश का नाम रोशन करने में सक्षम बनते हैं ।हिन्दू महासभा के जिला अध्यक्ष राकेश दत्त मिश्र ने विशिष्ट अतिथि के पद से सम्मानित हुए बालिकाओं को अपना आशीर्वाद देते हुए कहा कि हिन्दू महासभा देश की बाल प्रतिभाओं को सहेजने में सदैव अग्रणी रही है । उन्होंने अपने संबोधन में आरती यादव के कार्यों की प्रशंसा करते हुए उनसे अपने कार्यों से समाज को एकजुटता के सूत्र में पिरोने का आह्वान किया । समारोह में हिन्दू महिला सभा अयोध्या जिलाध्यक्ष रजनी सिंह, जिला महामंत्री रेनू सिंह,वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष रामधन निषाद प्रधान जी, जिला संगठन मंत्री हेमंत निषाद,जिला मंत्री राहुल निषाद फौजी, अयोध्या महानगर अध्यक्ष मुकेश निषाद रेड्डी, अन्तर्राष्ट्रीय गोताखोर भगवान दीन निषाद पहलवाल,आदि गणमान्य पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने उपस्थित होकर सम्मानित बालिकाओं का मार्गदर्शन किया ।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें