अयोध्या। अयोध्या जनपद में एम्बुलेंस एकबार फिर जनता की सेवा में खरा उतरी। निरन्तर जनता की सेवा में प्रथम रहने वाली जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था का अहम हिस्सा 108 व 102 एम्बुलेंस ने एकबार फिर अपने काम को सेवाभाव से पूरा करते हुए प्रसव पीड़ा से कहर रही प्रसूता का एम्बुलेंस के अंदर ही एम्बुलेंस के ईएमटी व पायलट ने परिवार की महिलाओं की मदद से सुरक्षित प्रसव कराया और प्रसव के बाद जच्चा व बच्चा को नजदीकी सरकारी अस्पताल में लाकर भर्ती कराया जहां डॉक्टर ने दोनों को स्वास्थ बताया। बताते चले कि रविवार को मसौधा ब्लाक के ग्राम जीवपुर निवासी जगदीश ने 102 नम्बर पर कॉल कर बताया कि उनकी पत्नी क्रांति को प्रसव पीड़ा हो रही है जिन्हें अस्पताल ले जाने के लिए त्वरित एम्बुलेंस की आवश्यकता है। कंट्रोल रूम से कॉल मिलते ही 102 एम्बुलेंस संख्या यूपी 32 ईजी 1820 घर के करीब सतही भरतकुंड टोल प्लाजा पहुंची और प्रसूता को एम्बुलेंस में बिठाया और जिला महिला अस्पताल के लिये निकल पड़ी जैसे ही एम्बुलेंस मकबरा पहुंची तभी महिला की पीड़ा तेज हो गई। जिसपर एम्बुलेंस पायलट ज्ञानेश्वर सिंह ने गाड़ी को सड़क किनारे खड़ी कर ईएमटी अरुण कुमार चौधरी व परिवार की महिलाओं के साथ मिलकर महिला का एम्बुलेंस के अंदर ही सुरक्षित प्रसव कराया। प्रसव के बाद पायलट ने बिना देरी किये एम्बुलेंस को जिला महिला अस्पताल पहुंचाया और जच्चा बच्चा दोनों को अस्पताल में दाखिल कराया जहां उपस्थित डॉक्टर ने दोनों को स्वस्थ बताते हुए उन्हें भर्ती कर ईएमटी की हौसला अफजाई किया। वहीं इसकी सूचना मिलते ही एम्बुलेंस के जिला प्रोग्राम मैनेजर दीपक अस्थाना ने ईएमटी अरुण कुमार चौधरी व पायलट ज्ञानेश्वर सिंह को प्रोत्साहित किये जाने का भरोसा दिलाया।
🔥 ट्रेंडिंग
- education:UP TGT PGT EXAM DATE 2026: इस दिन जारी हो सकते हैं एडमिट कार्ड
- education:UP Board 10th& 12th Result 2026: इंतजार खत्म होगा इस दिन जारी हो सकते हैं नतीजे
- आगरा:आगरा में अवैध मतांतरण मामला: विदेशी सरगना दाऊद अहमद की संपत्ति कुर्क करने की तैयारी
- उत्तरप्रदेश:प्रतापगढ़ में यातायात जागरूकता अभियान, गुलाब व माला पहनाकर लोगों को नियमों के प्रति किया गया प्रेरित
- उत्तरप्रदेश:रानीगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई: शादी का झूठा वादा कर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार | प्रतापगढ़ न्यूज़
- उत्तरप्रदेश:एनसीसी कैडेटों को सड़क सुरक्षा और ट्रैफिक जागरूकता प्रशिक्षण
- उत्तरप्रदेश:प्रतापगढ़ पुलिस अधीक्षक ने जनसुनवाई में समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश दिए
- उत्तरप्रदेश:पुलिस मुठभेड़: गोवध व हत्या प्रयास केस का शातिर अभियुक्त गोली लगने से गिरफ्तार
- उत्तरप्रदेश:प्रतापगढ़ पुलिस का ऑपरेशन दस्तक: अपराधियों का डिजिटल सत्यापन और कड़ी निगरानी शुरू
- उत्तरप्रदेश:ब्रह्मदेव जागरण मंच द्वारा 71,000 रुपये का आर्थिक सहयोग

एम्बुलेंस के ईएमटी व पायलट ने कराया प्रसव
अयोध्या। अयोध्या जनपद में एम्बुलेंस एकबार फिर जनता की सेवा में खरा उतरी। निरन्तर जनता की सेवा में प्रथम रहने वाली जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था का अहम हिस्सा 108 व 102 एम्बुलेंस ने एकबार फिर अपने काम को सेवाभाव से पूरा करते हुए प्रसव पीड़ा से कहर रही प्रसूता का एम्बुलेंस के अंदर ही एम्बुलेंस के ईएमटी व पायलट ने परिवार की महिलाओं की मदद से सुरक्षित प्रसव कराया और प्रसव के बाद जच्चा व बच्चा को नजदीकी सरकारी अस्पताल में लाकर भर्ती कराया जहां डॉक्टर ने दोनों को स्वास्थ बताया। बताते चले कि रविवार को मसौधा ब्लाक के ग्राम जीवपुर निवासी जगदीश ने 102 नम्बर पर कॉल कर बताया कि उनकी पत्नी क्रांति को प्रसव पीड़ा हो रही है जिन्हें अस्पताल ले जाने के लिए त्वरित एम्बुलेंस की आवश्यकता है। कंट्रोल रूम से कॉल मिलते ही 102 एम्बुलेंस संख्या यूपी 32 ईजी 1820 घर के करीब सतही भरतकुंड टोल प्लाजा पहुंची और प्रसूता को एम्बुलेंस में बिठाया और जिला महिला अस्पताल के लिये निकल पड़ी जैसे ही एम्बुलेंस मकबरा पहुंची तभी महिला की पीड़ा तेज हो गई। जिसपर एम्बुलेंस पायलट ज्ञानेश्वर सिंह ने गाड़ी को सड़क किनारे खड़ी कर ईएमटी अरुण कुमार चौधरी व परिवार की महिलाओं के साथ मिलकर महिला का एम्बुलेंस के अंदर ही सुरक्षित प्रसव कराया। प्रसव के बाद पायलट ने बिना देरी किये एम्बुलेंस को जिला महिला अस्पताल पहुंचाया और जच्चा बच्चा दोनों को अस्पताल में दाखिल कराया जहां उपस्थित डॉक्टर ने दोनों को स्वस्थ बताते हुए उन्हें भर्ती कर ईएमटी की हौसला अफजाई किया। वहीं इसकी सूचना मिलते ही एम्बुलेंस के जिला प्रोग्राम मैनेजर दीपक अस्थाना ने ईएमटी अरुण कुमार चौधरी व पायलट ज्ञानेश्वर सिंह को प्रोत्साहित किये जाने का भरोसा दिलाया।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें