जेठवारा (नि.सं.)। थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव बुढ़ियापुर में दहेज लोभी ससुरालियो ने विवाहिता को पीटकर घर से भगा दिया। पीड़िता ने घटना की तहरीर पुलिस को देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। बुढ़ियापुर गांव निवासिनी सविता देवी पत्नी दीपू सरोज का आरोप है कि उसकी शादी तीन माह पूर्व हुई है। इस समय वह गर्भवती भी है। पति दीपू, सास रामपुरीहइन पत्नी नोखेलाल सरोज एवं ननद नगीना उसे दहेज में मोटर साइकिल एवं 50 हजार रूपए की मांग को लेकर प्रताड़ित करते रहते है। साथ ही कहते है कि मायके से दहेज का सामान लाने पर ही यहां रह पाओगी। उसकी सास ने जेवर व कपड़ा रखवा लिया है। साथ ही उसकी पिटाई करने के अलावा धमकी भी दी। वह किसी तरह अपनी जान बचाकर मायके में चली आई। उसने पुलिस को तहरीर देकर घटना की जांच तथा कार्यवाही करके न्याय दिलाने की मांग की है।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें