V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

चोरो ने घर से बाइक लाखो के अन्य सामान उड़ाए

छत के रास्ते घर में घुसकर किया वारदात
सगरासुंदरपुर (नि.सं.)। चोरो ने छत के सहारे घर में घुसकर बाइक टीवी जेवर समेत लाखों का सामान पार कर दिया। पीड़ित ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है। घटना लालगंज कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत गांव समापुर की है। समापुर गाव निवासी लक्ष्मी पति रमेश बाहरी जनपद में रहकर नौकरी करता है। गुरूवार की रात में लक्ष्मी अपने बच्चो के साथ घर में सो रही थी। इसी दौरान छत के सहारे अज्ञात चोर उसके घर में घुस गए। साथ ही घर में रखी बाइक, टीवी, कीमती कपड़े, जेवर व तीन हजार रूपए नकद समेत लाखों का सामान उड़ा ले गए। पीड़िता को घटना की जानकारी आज सुबह जागने पर हुई तो वह सन्न रह गई। इसके बाद उसने थाने पर जाकर अज्ञात चोरो के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। पुलिस द्वारा घटना की जांच की जा रही है।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

छत के रास्ते घर में घुसकर किया वारदात
सगरासुंदरपुर (नि.सं.)। चोरो ने छत के सहारे घर में घुसकर बाइक टीवी जेवर समेत लाखों का सामान पार कर दिया। पीड़ित ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है। घटना लालगंज कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत गांव समापुर की है। समापुर गाव निवासी लक्ष्मी पति रमेश बाहरी जनपद में रहकर नौकरी करता है। गुरूवार की रात में लक्ष्मी अपने बच्चो के साथ घर में सो रही थी। इसी दौरान छत के सहारे अज्ञात चोर उसके घर में घुस गए। साथ ही घर में रखी बाइक, टीवी, कीमती कपड़े, जेवर व तीन हजार रूपए नकद समेत लाखों का सामान उड़ा ले गए। पीड़िता को घटना की जानकारी आज सुबह जागने पर हुई तो वह सन्न रह गई। इसके बाद उसने थाने पर जाकर अज्ञात चोरो के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। पुलिस द्वारा घटना की जांच की जा रही है।

Leave a Comment