V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

जूनियर इंजीनियरों ने किया धरना प्रदर्शन

प्रयागराज। शासन द्वारा जूनियर इंजीनियरों पर अनुशासनात्मक कार्यवाही का जल्द निस्तारण न किए जाने से नाराज़ अवर अभियंताओं ने बुधवार को लगातार दूसरे दिन मुख्य अभियंता कार्यालय परिसर में धरना प्रदर्शन किया।  राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर संगठन के तत्वावधान में चल रहे विरोध प्रदर्शन में बोलते हुए वक्ताओं ने कहा की अगर मांगों पर अविलंब विचार नहीं किया गया वह आंदोलन तेज करने को बाध्य हो जाएंगे।  अपनी विभिन्न मांगों को लेकर साथ ही जमकर नारेबाजी किया।  धरने को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि शासन स्तर से समझौता होने के बाद भी कई माँगे पूरी नहीं की गई हैं। साथ ही काम करने के लिए संसाधन भी उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है।  ट्रांसफार्मरों की मरम्मत के लिए कार्यदायी संस्था नामित न होने से तमाम समस्याओं से जूझना पड़ रहा है।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
प्रयागराज। शासन द्वारा जूनियर इंजीनियरों पर अनुशासनात्मक कार्यवाही का जल्द निस्तारण न किए जाने से नाराज़ अवर अभियंताओं ने बुधवार को लगातार दूसरे दिन मुख्य अभियंता कार्यालय परिसर में धरना प्रदर्शन किया।  राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर संगठन के तत्वावधान में चल रहे विरोध प्रदर्शन में बोलते हुए वक्ताओं ने कहा की अगर मांगों पर अविलंब विचार नहीं किया गया वह आंदोलन तेज करने को बाध्य हो जाएंगे।  अपनी विभिन्न मांगों को लेकर साथ ही जमकर नारेबाजी किया।  धरने को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि शासन स्तर से समझौता होने के बाद भी कई माँगे पूरी नहीं की गई हैं। साथ ही काम करने के लिए संसाधन भी उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है।  ट्रांसफार्मरों की मरम्मत के लिए कार्यदायी संस्था नामित न होने से तमाम समस्याओं से जूझना पड़ रहा है।

Leave a Comment