V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

गर्भवती महिलाओं को मिले उचित पोषण- सीएमओ

जिला महिला अस्पताल में उत्सव के रूप में मनाया गया ‘मातृ वन्दना सप्ताह‘
सुलतानपुर । मॉ और बच्चा दोनो स्वस्थ रहे इसके लिए पूरे परिवार की जिम्मेदारी होती है कि वह गर्भवती महिला की सही देखभाल करे और उसका खान-पान सही तरीके से कराए। किसी भी महिला के पहली बार गर्भवती होने पर सरकार द्वारा भी महिला की देखभाल के लिए कदम-से-कदम मिला रही है। उक्त बातें मुख्य चिकित्साधिकारी डा. धर्मेन्द कुमार त्रिपाठी ने महिला अस्पताल में आयोजित मातृ वन्दना सप्ताह में कही। इसके पहले सुलतानपुर विधायक सूर्यभान सिंह द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर पीएम मातृ वन्दना योजना का शुभारम्भ किया गया। सीएमओ डा. त्रिपाठी ने आगे बताया कि आज से सात सितम्बर तक चलने वाले मातृ वन्दना योजना सप्ताह में आशा बहुओं द्वारा प्रथम बार मॉ बनने वाली महिलाओं को चिन्हित कर उनका प्रपत्र जमा कराएंगी। अभियान के सफल क्रियान्वयन के लिए हेतु सभी प्रभारी चिकित्साधिकारियों को भी आवश्य निर्देश दिए गए हैं। इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधीक्षक जिला पुरूष चिकित्सालय एससी कौशल, मुख्य चिकित्साधीक्षक महिला चिकित्सालय डा. बीके सोनकर, शहरी नोडल अधिकारी डा. लालजी, चिकित्साधिकारी डा. आदित्य दूबे, कोआर्डिनेटर विकास कुमार, डीपीएम संतोष कुमार यादव, डीपीएम उपासना सिंह आदि मौजूद रहे।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
जिला महिला अस्पताल में उत्सव के रूप में मनाया गया ‘मातृ वन्दना सप्ताह‘
सुलतानपुर । मॉ और बच्चा दोनो स्वस्थ रहे इसके लिए पूरे परिवार की जिम्मेदारी होती है कि वह गर्भवती महिला की सही देखभाल करे और उसका खान-पान सही तरीके से कराए। किसी भी महिला के पहली बार गर्भवती होने पर सरकार द्वारा भी महिला की देखभाल के लिए कदम-से-कदम मिला रही है। उक्त बातें मुख्य चिकित्साधिकारी डा. धर्मेन्द कुमार त्रिपाठी ने महिला अस्पताल में आयोजित मातृ वन्दना सप्ताह में कही। इसके पहले सुलतानपुर विधायक सूर्यभान सिंह द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर पीएम मातृ वन्दना योजना का शुभारम्भ किया गया। सीएमओ डा. त्रिपाठी ने आगे बताया कि आज से सात सितम्बर तक चलने वाले मातृ वन्दना योजना सप्ताह में आशा बहुओं द्वारा प्रथम बार मॉ बनने वाली महिलाओं को चिन्हित कर उनका प्रपत्र जमा कराएंगी। अभियान के सफल क्रियान्वयन के लिए हेतु सभी प्रभारी चिकित्साधिकारियों को भी आवश्य निर्देश दिए गए हैं। इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधीक्षक जिला पुरूष चिकित्सालय एससी कौशल, मुख्य चिकित्साधीक्षक महिला चिकित्सालय डा. बीके सोनकर, शहरी नोडल अधिकारी डा. लालजी, चिकित्साधिकारी डा. आदित्य दूबे, कोआर्डिनेटर विकास कुमार, डीपीएम संतोष कुमार यादव, डीपीएम उपासना सिंह आदि मौजूद रहे।

Leave a Comment