V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

जिला पर्यावरण समिति, गंगा समिति एवं वन बन्दोबस्त समिति की बैठक संपन्न

कौशाम्बी । जिलाधिकारी सुजीत   कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित सम्राट उदयन सभागार में जिला पर्यावरण समिति, गंगा समिति एवं वन बन्दोबस्त समिति की बैठक संपन्न हुई।  बैठक में जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे सौंपे गये दायित्यों का जिम्मेदारी पूर्वक निर्वहन करें। उन्होंने बैठक में अनुपस्थित अधिकारियों से स्पष्टीकरण प्राप्त करने के निर्देश दिये। उन्होंने उ0प्र0 प्रदूषण नियन्त्रण विभाग के अधिकारी को निर्देशित किया कि वे सूचनायें पोर्टल पर समय से अपलोड कराना सुनिश्चित करें। सूचनायें अपलोड कराये जाने में लापरवाही न की जाय।  बैठक में बताया गया कि कड़ाधाम गंगा नदी के किनारे कूड़ा फेंका जा रहा है, जिस पर जिलाधिकारी ने प्रदूषण नियन्त्रण के अधिकारी को निर्देशित किया कि वे गंगा के किनारों का निरीक्षण कर कूड़ा फेकने वालों को चिन्हित कर उनके विरूद्ध जुर्माना आदि की कार्यवाही सुनिश्चित की जाय। उन्होने डी0एफ0ओ0 को भी निर्देशित किया कि वे गंगा नदी के किनारे कूड़ा एवं गंदगी फैलाने वालों के विरूद्ध नोटिस जारी कर कार्यवाही सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि ई0ओ0 कड़ाधाम के माध्यम से प्रतिबन्धित पॉलिथीन/प्लास्टिक की बिक्री करने वालों के विरूद्ध अभियान चलाकर कड़ी कार्यवाही सुनिश्चित करायी जाय।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी  शशिकांत त्रिपाठी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
कौशाम्बी । जिलाधिकारी सुजीत   कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित सम्राट उदयन सभागार में जिला पर्यावरण समिति, गंगा समिति एवं वन बन्दोबस्त समिति की बैठक संपन्न हुई।  बैठक में जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे सौंपे गये दायित्यों का जिम्मेदारी पूर्वक निर्वहन करें। उन्होंने बैठक में अनुपस्थित अधिकारियों से स्पष्टीकरण प्राप्त करने के निर्देश दिये। उन्होंने उ0प्र0 प्रदूषण नियन्त्रण विभाग के अधिकारी को निर्देशित किया कि वे सूचनायें पोर्टल पर समय से अपलोड कराना सुनिश्चित करें। सूचनायें अपलोड कराये जाने में लापरवाही न की जाय।  बैठक में बताया गया कि कड़ाधाम गंगा नदी के किनारे कूड़ा फेंका जा रहा है, जिस पर जिलाधिकारी ने प्रदूषण नियन्त्रण के अधिकारी को निर्देशित किया कि वे गंगा के किनारों का निरीक्षण कर कूड़ा फेकने वालों को चिन्हित कर उनके विरूद्ध जुर्माना आदि की कार्यवाही सुनिश्चित की जाय। उन्होने डी0एफ0ओ0 को भी निर्देशित किया कि वे गंगा नदी के किनारे कूड़ा एवं गंदगी फैलाने वालों के विरूद्ध नोटिस जारी कर कार्यवाही सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि ई0ओ0 कड़ाधाम के माध्यम से प्रतिबन्धित पॉलिथीन/प्लास्टिक की बिक्री करने वालों के विरूद्ध अभियान चलाकर कड़ी कार्यवाही सुनिश्चित करायी जाय।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी  शशिकांत त्रिपाठी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Comment