जान से मारने की दी धमकी
सगरासुंदरपुर (नि.सं.)। लालगंज कोतवाली अंतर्गत गांव कोठार मंगोलपुर में विद्युत केबिल काटने से मना करने पर दबंगो ने महिला को मारने के लिए दौड़ा लिया। उसने घर में घुसकर अपनी जान बचाई। इसके बाद दबंग उसे भद्दी भद्दी गाली एवं जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। पीडिता ने पुलिस को नामजद तहरीर देकर दबंगो के आतंक से निजात दिलाने की मांग की है। कोठार मंगोलपुर गांव निवासिनी कंचन सरोज पत्नी राजेश सरोज ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसने सगरा सुंदरपुर स्थित सेन्ट्रल बैंक के पीछे जमीन खरीदकर मकान बनवाया है। साथ ही चार हजार रूपए का केबिल लगाकर घरेलू बिजली का कनेक्शन लिया था। विगत 20 अगस्त को अपरान्ह करीब तीन बजे पड़ोस गांव मोतीराम का पुरवा निवासी दर्जन भर दबंग दरवाजे पर आ धमके। साथ ही भद्दी भद्दी गाली देते हुए विद्युत केबिल काटने लगे। केबिल काटने से मना किया तो उक्त लोगो ने गाली देते हुए मारने के लिए दौड़ा लिया। वह अपनी जान बचाने के लिए घर ें घुस गई तथा शोर मचाने लगी। इससे तमाम ग्रामीण बचाव के लिए दौड़ पड़े। उधर ग्रामीणो को आते देख दबंग उसे गाली तथा जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। उक्त दबंगो ने केबिल को तीन चार स्थानो से काटकर नष्ट कर दिया है। साथ ही उनकी धमकी से उसका पूरा परिवार भयभीत है। पीड़िता ने पुलिस से घटना की जांच करके आरोपियो के खिलाफ कानूनी कार्रवाई तथा जान व माल के सुरक्षा की मांग की है।



उत्तरप्रदेश









शेयर करें







































































