प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। सांगीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव पूरे नारायन दास में अवैध खनन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जेसीबी मशीन कब्जे में ले लिया। साथ ही उसे थाने में ले जाकर खड़ी कर दिया है।
बताया गया कि थानाध्यक्ष सांगीपुर तुषार दत्त त्यागी को आज शुक्रवार को दोपहर करीब डेढ़ बजे मुखबिर से सूचना मिली कि इलाके के गांव पूरे नारायन दास मे जेसीबी मशीन से अवैध खनन किया जा रहा है। सूचना मिलते ही एसओ श्री त्यागी अपने हमराहियो के साथ मौके पर पहुंचे। साथ ही जेसीबी मशीन को अपने कब्जे में ले लिया। इसके बाद उसे थाने में ले जाकर खड़ी कर दिया। बताया जाता है कि जेसीबी मशीन ग्राम भैसना का प्रधान मो. बान चलवाता है। साथ ही क्षेत्रीय दरोगा को हफ्ता देता है। ऐसे में उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। इस बारे में एसओ तुषार दत्त त्यागी ने बताया कि जेसीबी मशीन छोड़ने के लिए असरदार लोगो का फोन आ रहा है। जबकि अवैध खनन के जुर्म का मुकदमा दर्ज करके आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें