प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। लालगंज कोतवाली अंतर्गत गांव देवली में एक कुनबे का पुश्तैनी मकान बारिश के कारण ढह गया। उधरर उसकी जमीन में दबंग जबरन कब्जा कर रहे है। इससे पीड़ित कुनबा मकान नहीं बनवा पा रहा है। पीड़ित कुनबे ने मामले की शिकायत जिलाधिकारी से करके न्याय की गुहार लगाई है।
इस सम्बंध में गांव देवली निवासी पीड़ित राकेश पुत्र रामसुमेर ने कुनबे के साथ पहुंचकर जिलाधिकारी को शिकायती पत्र सौपा। साथ ही आरोप लगाया कि बारिश के दौरान उसका तथा शिवभूषण शुक्ला के पूर्वजो का मकान ढह गया। उसी मकान में हम लोग कई वर्षो से गुजर बस कर रहे थे। वह लोग भूमिहीन है तथा कोई भी जमीन नहीं है कि उसमें अपना आवास बनाकर रह सके। उधर कुछ दबंग उक्त जमीन में जबरन कब्जा करके बेदखल करना चाह रहे है। इसकी शिकायत स्थानीय थाना एवं पुलिस चैकी में किया मगर समस्या का निराकरण नहीं हो सका। ऐसे में पीड़ित ने डीएम से कुनबे को उसी स्थान पर रहने का निर्देश देने की मांग की है। इस दौरान पीड़ित कुनबे के शिवशंकर, शंकर, अनिल कुमार, रामसुमेर, भक्तिन, श्रीमती, बबिता, सशोभिता, पूनम, नौरंगा, छोटका मिन्ता, चमेला आदि मौजूद रही।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें