V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

स्व राजेश्वर पटेल जिला उपाध्यक्ष के निधन पर एक शोक सभा

प्रतापगढ़। भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर रविवार को हिंदू हृदय सम्राट सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री व पूर्व राज्यपाल राजस्थान कल्याण सिंह एवं स्व राजेश्वर पटेल जिला उपाध्यक्ष के निधन पर एक शोक सभा हादी हाल में आयोजित की गई । शोक सभा में मुख्य रूप से ग्राम विकास मंत्री मोती सिंह, रानीगंज विधायक धीरज ओझा, सदर विधायक राजकुमार पाल, पूर्व विधायक हरि प्रताप सिंह पूर्व मंत्री बृजेश शर्मा पूर्व जिला अध्यक्ष गणेश नारायण मिश्र बौद्धिक प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक ओमप्रकाश की पार्टी जिला प्रभारी नागेंद्र रघुवंशी पूर्व मंत्री बृजेश शर्मा, विभाग प्रचारक प्रतोष, पूर्व महामंत्री अशोक मिश्र, जिलाध्यक्ष हरिओम मिश्र उपस्थित रहे।  संचालन जिला महामंत्री राजेश सिंह ने किया। शोक सभा को सम्बोधित करते  हुए धीरज ओझा ने कहा कि कल्याण सिंह बाबूजी कार्यकर्ता की चिंता करने वाले थे हरी प्रताप सिंह ने कहा कि बाबूजी के साथ काम करने का अवसर मिला है इतना इच्छा शक्ति के धनी थे जो जो ठान लेते थे उसको कर देते थे सदर विधायक राजकुमार पाल ने कहा कि आज हम सभी राजनीति के पितामह बाबूजी के निधन से अपूर्णनीय क्षति हुई है। मुख्य के रूप में मोती सिंह बताया कि बाबूजी आज यदि भारतीय जनता पार्टी का सच्चा सिपाही हो उसका सारा श्रेय आदरणीय कल्याण सिंह को जाता है उन्होंने हमको पार्टी में ही नहीं सम्मिलित किया अपितु नई ऊंचाइयों को छूने का पूरा अवसर प्रदान किया। जिला प्रभारी नागेंद्र रघुवंशी ने कहा कि बाबूजी भारतीय राजनीति को मूल्यों पर आधारित कर सर्वस्पर्शी राजनीति की। शोक सभा में मौजूद अवधेश मिश्र ने बाबूजी के साथ बिताए गए जेलो मे बिताए संस्मरण से सभी कार्यकर्ता के बीच साझा किया और उनके व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। ओम प्रकाश त्रिपाठी ने कहा कि रामजन्म भूमि आंदोलन को सार्थक करने वाले हमारे बीच नहीं रहे।  गणेश नारायण मिश्र पूर्व जिला अध्यक्ष ने बताया कि हमने 3 प्रकार के कल्याण सिंह को देखा पहला संगठक के रूप में उन्होंने ही वन बूथ टेन यूथ का नारा इन्होंने ही दिया दूसरा त्यागी के रूप में तीसरा मुख्यमंत्री के रूप में कार्यकर्ता की चिंता करते थे। अशोक मिश्र  ने बताया कि वो समय समय के इतने पाबंद थे कि सन 1991 में एक चुनाव सभा में समय 12 बजे दिया गया था और वो ठीक 12 बजे पहुंच गए और कार्यक्रम की उपस्थिति देख नाराज हो कर चले गए। भाजपा अध्यक्ष हरिओम मिश्र ने श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा कि राम मंदिर आंदोलन की ताकत रहे कल्याण सिंह के निधन से  पार्टी को अपूर्णनीय क्षति हुई है, जिसकी भरपाई भविष्य में संम्भव नहीं। उन्होंने कहा कि हम सब ने देश के एक मूल्यवान शख्सियत को खो दिया है। इस मौके पर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी राघवेंद्र नाथ शुक्ल ने कहा कि भारत के सांस्कृतिक उत्थान में उनके योगदान के लिए आने वाली पीढ़ियां हमेशा उनकी आभारी रहेंगी। शोक सभा में मुख्य रूप से रुचि केशरवानी महिला मोर्चा अध्यक्ष, चंद्रप्रकाश पाल, रामजी जी मिश्र जिला मंत्री, अवनीश सिंह रजत सक्सेना, गजराज सिंह, सुदीप पाण्डे, विक्रम सिंह ददन सिंह राजेश मिश्रा जन संतोष मिश्रा राम सिंह गिरधारी सिंह संजय सिंह पूर्व नगर अध्यक्ष महावीर पाल पवन गौतम शिव विलास  विक्रम सिंह, उदय शंकर मिश्र, बबलू , साधू दूबे, सर्वेंद्र सिंह, अभिषेक वैश्य, हरदेव पटेल,  सहित सैकड़ों कार्यकर्ता रहे

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

Leave a Comment