अयोध्या। राष्ट्रपति के 29 अगस्त को जनपद अयोध्या में प्रस्तावित कार्यक्रम के दृष्टिगत जिलाधिकारी अनुज कुमार झा , एसएसपी शैलेष कुमार पांडेय ने संबंधित अधिकारियों के साथ अयोध्या रेलवे स्टेशन , कार्यक्रम स्थल राम कथा पार्क , सरयू होटल यात्री निवास , श्री राम जन्मभूमि परिसर , हनुमान गढ़ी मंदिर सहित अन्य संबंधित स्थलों व मार्गों का निरीक्षण कर तैयारियों की स्थिति मार्गों पर सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ रामायण कांक्लेव कार्यक्रम की तैयारियों तथा इसमें सम्मिलित होने वाले विभिन्न अतिथियों के बैठने व अन्य सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं व शिलान्यास होने वाले योजनाओं संबंधी तैयारियों की स्थिति का जायजा लिया तथा विभिन्न कार्यक्रम स्थलों में संबंधित विभाग के अधिकारियों को तैयारियों को पूर्ण करने के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए।रेलवे स्टेशन राम कथा पार्क और राम जन्मभूमि परिसर में युद्ध स्तर पर काम चल रहा है । रामकथा पार्क में तैयारियां पूरी हो गई है । राष्ट्रपति के दौरे के दौरान आवागमन के रास्ते पर पड़ने वाले भवन और दुकान एक रंग में रंगे जायेंगे। राष्ट्रपति के संपर्क में आने वाले सभी लोगों की कोविड जांच हो रही है।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें