अयोध्या। महामहिम राष्ट्रपति के अयोध्या आगमन को देखते हुए प्रशासन द्वारा एम्बुलेंस सेवा श्रीराम अस्पताल जाने वाले एम्बुलेंस के रूट चार्ट के तहत
लखनऊ के तरफ से आने वाले एम्बुलेंस महोबरा बाईपास होते हुए वाया महोबरा चौराहा कोयला डिपो, टेढ़ी बाजार होते हुए श्रीराम अस्पताल गेट नं0-2 से प्रवेश करेंगे।सहादतगंज की तरफ से आने वाले एम्बुलेंस करियप्पा मार्ग होते हुए वाया कैंट थाना, नियाॅवा चौराहा, गुदड़ी चैराहा, बेनीगंज, गुप्ता होटल टेढ़ी बाजार होते हुए अस्पताल गेट नं0-2 से प्रवेश करेंगे।गोण्डा की तरफ से पुराने सरयू पुल होते हुए आने वाले एम्बुलेंस वाया नयाघाट, पोस्ट आफिस, अशर्फी भवन, कटरा चौकी तिराहा, टढ़ी बाजार होते हुए अस्पताल गेट नं0-2 से प्रवेश करेंगे।बस्ती की तरफ नया सरयू पुल होते हुए आने वाले एम्बुलेंस वाया महोबरा बाईपास, महोबरा चौराहा कोयला डिपो, टेढ़ी बाजार होते हुए श्रीराम अस्पताल गेट नं0-2 से प्रवेश करेंगे।तत्क्रम में भ्रमण कार्यक्रम के दौरान लिफ्टर क्रेन के रूकने के लिए निर्धारित है।रूदौली जनपद अमेठी,रेलवे स्टेशन अयोध्या धाम ,जनपद बलरामपुर,साकेत पेट्रोल पम्प जनपद बस्ती,जनौरा कट जनपद संतकबीर नगर स्थानों पर रूकेंगी।उक्त जानकारी जिला प्रशासन पुलिस प्रशासन अयोध्या द्वारा दी गयी है।



उत्तरप्रदेश








शेयर करें







































































