V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

छत गिरने से पिता-पुत्री घायल

मवई अयोध्या। मवई थाना क्षेत्र के सैदपुर गांव में  अपरान्ह बारिश के दौरान कच्चे कमरे की छत ढहने से उसके मलबे में दबकर पिता-पुत्री गंभीर रूप से घायल हो गए।हल्ला गोहर सुनकर अआए पड़ोसियों से मलबे में दबे पिता पुत्री को बाहर निकाल कर अस्पताल पहुंचाया।गांव निवासी राकेश तिवारी के मुताबिक सैदपुर निवासी हसन अली(53)पुत्र मासूम व उनकी पुत्री शबनम (30) दोपहर में कमरे में बैठे थे।तभी अचानक कमरे की छत भर भरा कर ढह गई और पिता  पुत्री छत के मलबे के नीचे दब गए।हल्ला गोहर सुनकर अाए पड़ोसियों ने काफी मशक्कत कर पिता पुत्री को मलबे के नीचे से निकाल कर तत्काल नजदीक के ही एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया।प्रधान प्रतिनिधि दिनेश पांडेय ने बताया कि हल्का लेखपाल सहित तहसील प्रशासन को घटना की सूचना दे दी गई है।सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे हल्का लेखपाल हरिश्चन्द्र सिंह ने बताया कि घर गिरने से हुए नुकसान का आंकलन कर रिपोर्ट तहसील प्रशासन को सौंपी जायेगी।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
मवई अयोध्या। मवई थाना क्षेत्र के सैदपुर गांव में  अपरान्ह बारिश के दौरान कच्चे कमरे की छत ढहने से उसके मलबे में दबकर पिता-पुत्री गंभीर रूप से घायल हो गए।हल्ला गोहर सुनकर अआए पड़ोसियों से मलबे में दबे पिता पुत्री को बाहर निकाल कर अस्पताल पहुंचाया।गांव निवासी राकेश तिवारी के मुताबिक सैदपुर निवासी हसन अली(53)पुत्र मासूम व उनकी पुत्री शबनम (30) दोपहर में कमरे में बैठे थे।तभी अचानक कमरे की छत भर भरा कर ढह गई और पिता  पुत्री छत के मलबे के नीचे दब गए।हल्ला गोहर सुनकर अाए पड़ोसियों ने काफी मशक्कत कर पिता पुत्री को मलबे के नीचे से निकाल कर तत्काल नजदीक के ही एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया।प्रधान प्रतिनिधि दिनेश पांडेय ने बताया कि हल्का लेखपाल सहित तहसील प्रशासन को घटना की सूचना दे दी गई है।सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे हल्का लेखपाल हरिश्चन्द्र सिंह ने बताया कि घर गिरने से हुए नुकसान का आंकलन कर रिपोर्ट तहसील प्रशासन को सौंपी जायेगी।

Leave a Comment