V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

मारपीट के पीड़ित की मदद को हुई महापंचायत

मादीपुर गांव में एक सप्ताह पहले शराब पीने को लेकर दो पक्षों में हुई थी मारपीट
पीड़ित पक्ष के सहयोग को रखा दानपात्र, समझौता न करने का लिया गया निर्णय
होलागढ़ (प्रयागराज)। थाना मऊआइमा के मादीपुर गांव में बीते 17 व 18 अगस्त को शराब पीने को लेकर दो पक्षों में हुई कहासुनी के बाद मारपीट के मामले में बुधवार को पँचायत भवन कल्याणपुर में दलित महापँचायत की गई। लोगों के आक्रोश के साथ महा पँचायत में विचार किया गया कि पीड़ित पक्ष के सहयोग हेतु एक दानपात्र रखा जाय। जिसमे लोग यथाशक्ति धनराशि दान करें। पँचायत की अध्यक्षता प्रधानपति एवं बसपा नेता रवीन्द्र कुमार एवं संचालन सुनील गौतम ने किया।  बैठक में तय किया गया कि मारपीट मामले में किसी भी परिस्थिति में समझौता नहीं किया जाएगा और कानूनी लड़ाई लड़ी जाएगी। हालांकि पुलिसिया कार्यशैली पर सन्तोष व्यक्त किया गया। बता दें कि मादीपुर निवासी आरोपी पप्पू तिवारी के पिता की इसी बस्ती में दस वर्ष पूर्व हत्या कर दी गयी थी।जिसको लेकर दोनों पक्षो में अंदुरूनी तनाव रहा। हलाकि हत्या करने वाले लोग अब गांव में नहीं है।किसी बात पर हुई अनबन के बाद मारपीट हो गयी थी। बदले में दलितों ने दो बाइक तोड़ दी थी।जिस खुन्नस में दूसरे दिन भी जमकर बवाल हुआ था।प्रधानपति रवीन्द्र ने बताया कि कुल 18 हजार सहयोग एकत्र हुई है जिसे अगले दिन पीड़ित पक्ष को दे दिया जायेगा। उधर पुलिस की सूझबूझ पर दलित पँचायत का स्थान बदल दिया गया। पँचायत में प्रधान सज्जन, राकेश कुमार, रनजीत कुमार, रामराज सरोज, बीरेंद्र गौतम, माताफेर पासी, अशोक पासी, हरिश्चंद्र, राम सिंह, धीरज सहित दर्जनों महिलाएं मौजूद रहीं।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
मादीपुर गांव में एक सप्ताह पहले शराब पीने को लेकर दो पक्षों में हुई थी मारपीट
पीड़ित पक्ष के सहयोग को रखा दानपात्र, समझौता न करने का लिया गया निर्णय
होलागढ़ (प्रयागराज)। थाना मऊआइमा के मादीपुर गांव में बीते 17 व 18 अगस्त को शराब पीने को लेकर दो पक्षों में हुई कहासुनी के बाद मारपीट के मामले में बुधवार को पँचायत भवन कल्याणपुर में दलित महापँचायत की गई। लोगों के आक्रोश के साथ महा पँचायत में विचार किया गया कि पीड़ित पक्ष के सहयोग हेतु एक दानपात्र रखा जाय। जिसमे लोग यथाशक्ति धनराशि दान करें। पँचायत की अध्यक्षता प्रधानपति एवं बसपा नेता रवीन्द्र कुमार एवं संचालन सुनील गौतम ने किया।  बैठक में तय किया गया कि मारपीट मामले में किसी भी परिस्थिति में समझौता नहीं किया जाएगा और कानूनी लड़ाई लड़ी जाएगी। हालांकि पुलिसिया कार्यशैली पर सन्तोष व्यक्त किया गया। बता दें कि मादीपुर निवासी आरोपी पप्पू तिवारी के पिता की इसी बस्ती में दस वर्ष पूर्व हत्या कर दी गयी थी।जिसको लेकर दोनों पक्षो में अंदुरूनी तनाव रहा। हलाकि हत्या करने वाले लोग अब गांव में नहीं है।किसी बात पर हुई अनबन के बाद मारपीट हो गयी थी। बदले में दलितों ने दो बाइक तोड़ दी थी।जिस खुन्नस में दूसरे दिन भी जमकर बवाल हुआ था।प्रधानपति रवीन्द्र ने बताया कि कुल 18 हजार सहयोग एकत्र हुई है जिसे अगले दिन पीड़ित पक्ष को दे दिया जायेगा। उधर पुलिस की सूझबूझ पर दलित पँचायत का स्थान बदल दिया गया। पँचायत में प्रधान सज्जन, राकेश कुमार, रनजीत कुमार, रामराज सरोज, बीरेंद्र गौतम, माताफेर पासी, अशोक पासी, हरिश्चंद्र, राम सिंह, धीरज सहित दर्जनों महिलाएं मौजूद रहीं।

Leave a Comment