स्टेशन पर बेंच रहा था चोरी का गहना, मोबाइल
प्रतापगढ़। ट्रेनों में यात्रियों के गहने और मोबाइल उड़ाने वाला शातिर चोर इरफान आखिरकार मंगलवार को जीआरपी के हत्थे चढ़ गया। उसके पास से गहने और मोबाइल मिला है। जो चोरी का बताया जाता है। जानकारी के अनुसार उपनिरीक्षक वीरेंद्र कुमार, सिपाही पंकज और सतीश के साथ प्लेटफार्म चेकिंग पर थे। पता चला कि दो नम्बर पर कोई गहने और मोबाइल बेंच रहा है। शक होने पर पुलिस उसे पकड़कर थाने ले आई। जांच पड़ताल में पता चला कि उसके पास जो गहने और मोबाइल थे वे चोरी के थे। वह अमेठी गंगागंज का रहने वाला शातिर ट्रेन चोर इरफान था। एसओ हरिनाथ यादव ने बताया कि इरफान के खिलाफ प्रतापगढ़ जीआरपी, अमेठी और सांगीपुर थाने में कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं जेल जा चुका है। उसके पास से चोरी की चांदी की पायल, कंगन,मोबाइल और नकदी मिली है।



उत्तरप्रदेश








शेयर करें







































































