V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

64 हजार के 55 टिकट के साथ दो गिरफ्तार

 आरपीएफ को मिली बड़ी सफलता, मान्धाता इलाके की घटना साइबर कैफे की आड़ में हो रहा था टिकट का कारोबार
प्रतापगढ़। मान्धाता इलाके में साइबर कैफे की आड़ में अवैध तरीके से ई टिकट का कारोबार करने वाले दो शातिरों को पकड़ने में आरपीएफ को सफलता मिली है। पुलिस को दोनों के पास से 64 हजार के 55 टिकट मिले हैं। मोबाइल और लैपटॉप को जब्त कर लिया गया है। मान्धाता मोड़ के पास बृजेश मौर्य की साइबर कैफे पर सोमवार देर शाम को पहुंची आरपीएफ ने जांच शुरू की। भूतकाल के 18 ई टिकट मिले। जिसकी कीमत 28 हजार रुपये थी। आरपीएफ ने बृजेश को गिरफ्तार कर लिया। आरपीएफ ने दूसरी दबिश देल्हुपुर बाजार में अर्नव साइबर कैफे में दी। अनजीत मौर्य निवासी चंघईपुर को गिरफ्तार किया। दुकान से 37 टिकट भूतकाल के मिले। जिसकी कीमत 36 हजार रुपये है। आरोप है कि दोनो लोग अवैध तरीके से टिकट बनाते थे। यात्रियों को दो से तीन सौ अधिक रुपये में बेचने का काम करते थे। इनके पास से लैपटॉप और मोबाइल मिला है। जिसमें सारे रिकॉर्ड है। इस कार्यवाई में सब इंस्पेक्टर मंजीत डबास, धर्मेंद्र प्रताप सिंह और चिंटू सिपाही शामिल थे। दोनो के खिलाफ रेलवे एक्ट का मुकदमा पंजीकृत किया गया।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
 आरपीएफ को मिली बड़ी सफलता, मान्धाता इलाके की घटना साइबर कैफे की आड़ में हो रहा था टिकट का कारोबार
प्रतापगढ़। मान्धाता इलाके में साइबर कैफे की आड़ में अवैध तरीके से ई टिकट का कारोबार करने वाले दो शातिरों को पकड़ने में आरपीएफ को सफलता मिली है। पुलिस को दोनों के पास से 64 हजार के 55 टिकट मिले हैं। मोबाइल और लैपटॉप को जब्त कर लिया गया है। मान्धाता मोड़ के पास बृजेश मौर्य की साइबर कैफे पर सोमवार देर शाम को पहुंची आरपीएफ ने जांच शुरू की। भूतकाल के 18 ई टिकट मिले। जिसकी कीमत 28 हजार रुपये थी। आरपीएफ ने बृजेश को गिरफ्तार कर लिया। आरपीएफ ने दूसरी दबिश देल्हुपुर बाजार में अर्नव साइबर कैफे में दी। अनजीत मौर्य निवासी चंघईपुर को गिरफ्तार किया। दुकान से 37 टिकट भूतकाल के मिले। जिसकी कीमत 36 हजार रुपये है। आरोप है कि दोनो लोग अवैध तरीके से टिकट बनाते थे। यात्रियों को दो से तीन सौ अधिक रुपये में बेचने का काम करते थे। इनके पास से लैपटॉप और मोबाइल मिला है। जिसमें सारे रिकॉर्ड है। इस कार्यवाई में सब इंस्पेक्टर मंजीत डबास, धर्मेंद्र प्रताप सिंह और चिंटू सिपाही शामिल थे। दोनो के खिलाफ रेलवे एक्ट का मुकदमा पंजीकृत किया गया।

Leave a Comment