V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

गांव गांव घर घर जाकर कांग्रेस पार्टी द्वारा किया जा रहा स्कोर मजबूती का अभियान

कोरांव, प्रयागराज। कांग्रेस पार्टी के जय भारत महासम्पर्क अभियान को लेकर विधानसभा कोरांव के धाव ग्रामसभा में तीन दिवसीय कार्यक्रम रखा गया। कार्यक्रम के दूसरे दिन जिला उपाध्यक्ष आनंद प्रकाश शुक्ला उर्फ बबलू ने देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की मूर्ति पर माल्यार्पण कर उनका जन्मदिवस मनाते हुए पूरे गांव में प्रभातफेरी निकालने का काम किया। इसके पश्चात उन्होंने गांव में ही स्थित भगवान शिव के मंदिर एवं अन्य सार्वजनिक स्थलों की साफ सफाई भी किया। इन सब कार्यों के बाद जिला उपाध्यक्ष ने अपने प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी एवं अजय कुमार लल्लू के दिशा निर्देशों पर गांव गांव घर घर जाकर पार्टी का स्कोर मजबूत करने का काम किया जा रहा है। इस कार्यक्रम के अनुसार आनंद कुमार शुक्ला उर्फ बबलू ने लोगों से कहा कि वर्तमान सरकार की रवैया सभी देख ही रहे हैं कोई किसी से छुपा नहीं है। यह भाजपा सरकार शिक्षा, रोजगार, किसान एवं व्यापारियों को सिर्फ नष्ट करने का काम किया है बाकी कुछ भी नहीं। सरकार की महंगाई से दिन प्रतिदिन जनता टूटती जा रही है उससे कैसे निजात दिया जाए यह सोचने के बजाय झोले में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपनी फोटो छपाकर नि: शुल्क राशन वितरण करने के बहाने गरीबों को चुनावी लालीपाप देने का काम कर रहे हैं। अब वक्त है जनता को सोचने और समझने कि की देश के साथ और उनके साथ कौन सा खेल खेला जा रहा है इसलिए जो देश को अभी तक चलाती हुई व देशहित में सोचने वाली पार्टी कांग्रेस है उसको 2022 के विधानसभा चुनाव में जीताकर देश के विकास के बारे में सोचने का काम करें। इस दौरान मुख्य रूप से मंगलदेव कोल, राजाराम विद्यार्थी, राजीत राम मुखिया, पूर्व प्रधानाचार्य सालिकराम उपाध्याय आदि लोग मौजूद रहे।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

कोरांव, प्रयागराज। कांग्रेस पार्टी के जय भारत महासम्पर्क अभियान को लेकर विधानसभा कोरांव के धाव ग्रामसभा में तीन दिवसीय कार्यक्रम रखा गया। कार्यक्रम के दूसरे दिन जिला उपाध्यक्ष आनंद प्रकाश शुक्ला उर्फ बबलू ने देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की मूर्ति पर माल्यार्पण कर उनका जन्मदिवस मनाते हुए पूरे गांव में प्रभातफेरी निकालने का काम किया। इसके पश्चात उन्होंने गांव में ही स्थित भगवान शिव के मंदिर एवं अन्य सार्वजनिक स्थलों की साफ सफाई भी किया। इन सब कार्यों के बाद जिला उपाध्यक्ष ने अपने प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी एवं अजय कुमार लल्लू के दिशा निर्देशों पर गांव गांव घर घर जाकर पार्टी का स्कोर मजबूत करने का काम किया जा रहा है। इस कार्यक्रम के अनुसार आनंद कुमार शुक्ला उर्फ बबलू ने लोगों से कहा कि वर्तमान सरकार की रवैया सभी देख ही रहे हैं कोई किसी से छुपा नहीं है। यह भाजपा सरकार शिक्षा, रोजगार, किसान एवं व्यापारियों को सिर्फ नष्ट करने का काम किया है बाकी कुछ भी नहीं। सरकार की महंगाई से दिन प्रतिदिन जनता टूटती जा रही है उससे कैसे निजात दिया जाए यह सोचने के बजाय झोले में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपनी फोटो छपाकर नि: शुल्क राशन वितरण करने के बहाने गरीबों को चुनावी लालीपाप देने का काम कर रहे हैं। अब वक्त है जनता को सोचने और समझने कि की देश के साथ और उनके साथ कौन सा खेल खेला जा रहा है इसलिए जो देश को अभी तक चलाती हुई व देशहित में सोचने वाली पार्टी कांग्रेस है उसको 2022 के विधानसभा चुनाव में जीताकर देश के विकास के बारे में सोचने का काम करें। इस दौरान मुख्य रूप से मंगलदेव कोल, राजाराम विद्यार्थी, राजीत राम मुखिया, पूर्व प्रधानाचार्य सालिकराम उपाध्याय आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Comment