दद्दा शिष्य मंडल के तत्वावधान पार्थिव शिवलिंग का हुआ निर्माण
प्रयागराज। झूंसी स्थित नारायण वाटिका में बुधवार को दद्दा शिष्य मंडल भारतवर्ष के तत्वावधान में पार्थिव शिवलिंग का निर्माण हुआ। पंडाल में मौजूद सैकडों भक्तो ओम नमः शिवाय का उच्चारण करते हुए शिवलिंग का निर्माण किया। हवन पूजन अभिषेक के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। शाम को पार्थिव शिवलिंग का गंगा जी मे विसर्जन किया गया। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए मनीष यादव ने बताया कि दद्दा शिष्य मंडल के तत्वावधान में बड़े भैया डॉ अनिल शास्त्री के सानिध्य में सुबह 8 बजे से पार्थिव शिवलिंग का निर्माण किया गया। दोपहर बाद निर्मित शिवलिंग का वैदिक मंत्रोच्चार के साथ अभिषेक पूजन हुआ। पूजनकार्य पंडित पूरन शास्त्री एवं कालिका महाराज ने कराया। पूजन उपरांत सभी शिवलिंगों का विसर्जन हुआ। बड़े भैया डॉ अनिल शास्त्री ने कहा कि सावन माह में शिव की आराधना और पूजन से मानव के सभी मनोरथ पूर्ण होते हैं। इस अवसर पर प्रताप यादव, संतोष शुक्ला, अशोक दीक्षित, सुरेश यादव, मन्नू यादव, बॉबी गिरी, अशोक पटेल, अठईराम यादव, दीपक धुस्सा, आभा दुबे, शैलेन्द्र दुबे, सुनीत केसरवानी सहित अनेक लोग मौजूद थे।



उत्तरप्रदेश








शेयर करें








































































