V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

मंझनपुर बीआरसी के आधा दर्जन शिक्षक बेच रहें रजिस्ट्रर

कौशाम्बी। मंझनपुर बीआरसी में आधा  दर्जन पुराने संकुल टीचरों ने रजिस्ट्रर बेचने का कारोबार शुरु कर दिया। पुराने खण्ड शिक्षाधिकारियों के स्थानातरण के बाद इनका कारोबार थोडे़ दिन के लिए ठप हुआ था। लेकिन एक बार फिर नवगत खण्ड शिक्षाधिकारियों के भी खास बन गए है। साथ ही अफसरों की मौन स्वीकृति से संकुल सारा दिन बीआरसी में बैठकर टीचरों पर उन्हीें से रजिस्ट्रर खरीदने का दबाव बनाते है। साथ ही उनसे न खरीदने पर अधिकारियों से अपनी नजदीकी का हवाला देकर कार्रवाई की धमकी देते है।उक्त सम्बन्ध में जब बेसिक शिक्षाधिकारी प्रकाश सिंह से बात की गई तो उन्होंने कहा कि प्रत्येक शिक्षक संकुल विद्यालय में बैठकर अपने कर्तव्यों का निर्वाहन करेगा। साथ ही सूचना आदि फीड कराने के लिए ही बीआरसी जायेगा। यदि कोई भी संकुल प्रभारी रजिस्टर बेच रहें है, तो जांच कराकर उनके खिलाफ कार्रवाई कराई जाएगी। बीएसए के सख्त रुख की सूचना पाकर ऐसे शिक्षकों में खलबली मच गई है।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
कौशाम्बी। मंझनपुर बीआरसी में आधा  दर्जन पुराने संकुल टीचरों ने रजिस्ट्रर बेचने का कारोबार शुरु कर दिया। पुराने खण्ड शिक्षाधिकारियों के स्थानातरण के बाद इनका कारोबार थोडे़ दिन के लिए ठप हुआ था। लेकिन एक बार फिर नवगत खण्ड शिक्षाधिकारियों के भी खास बन गए है। साथ ही अफसरों की मौन स्वीकृति से संकुल सारा दिन बीआरसी में बैठकर टीचरों पर उन्हीें से रजिस्ट्रर खरीदने का दबाव बनाते है। साथ ही उनसे न खरीदने पर अधिकारियों से अपनी नजदीकी का हवाला देकर कार्रवाई की धमकी देते है।उक्त सम्बन्ध में जब बेसिक शिक्षाधिकारी प्रकाश सिंह से बात की गई तो उन्होंने कहा कि प्रत्येक शिक्षक संकुल विद्यालय में बैठकर अपने कर्तव्यों का निर्वाहन करेगा। साथ ही सूचना आदि फीड कराने के लिए ही बीआरसी जायेगा। यदि कोई भी संकुल प्रभारी रजिस्टर बेच रहें है, तो जांच कराकर उनके खिलाफ कार्रवाई कराई जाएगी। बीएसए के सख्त रुख की सूचना पाकर ऐसे शिक्षकों में खलबली मच गई है।

Leave a Comment