V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

जिले में भारी बारिस से चारों तरफ तबाही का माहौल

कौशांबी । 2 दिन से हो रही लगातार बारिश के कारण कई कई लोगों के आशियाने बिखर गए। कई गरीब घर से बेघर हो गए ।जो मजबूरी बस खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर है । तबाही का एक मंजर महेवाघाट व मंझनपुर थाना क्षेत्र कुम्हियावा़ सहित टेंवा,भरसवा आदि गांव का है । जो गरीब तबके के आदमी है जिनके पास ना तो कोई खेती है और ना ही कोई कमाई का जरिया और नाही आज तक कोई सरकारी लाभ मिल पाया है, वह इस बारिस में घर से बेघर हो रहे है। गरीबी की मार से किसी तरह अपना परिवार शहर में रहकर रोजी-रोटी कर परिवार पालने वाले कई परिवारों के घर मंगलवार की रात बारिश होने के कारण  धराशाई हो गए। जिसमें उनके बच्चे व जानवर मलबे में दब गए। किसी तरह बचाओ पड़ोसियों के मदद करने पर सब को सुरक्षित निकाल लिया गया। कुम्हियावा के  राजकरण का कहना है कि इतने पंचवर्षीय कई प्रधान हुए लेकिन आज तक किसी ने कोई भी सुविधा का लाभ नहीं दिया गया और आज तक ना ही कोई उनके दरवाजे आया है उनका कहना है कि वोट लेने के लिए सारे लोग आते हैं लेकिन जब जीतने के बाद कोई भी नेता या प्रधान उनसे बात करना भी मुनासिब नहीं समझता राजकरण में भी कहते हैं की गांव में कई ऐसे लोग हैं जिनको प्रधान ने आवास वितरण किया है जो बहुत ही खेती-बाड़ी वह नौकरी पैसे वाले हैं और जो बाहर निवासी हैं उनको भी प्रधान ने आवास की सुविधा दी गई मगर मुझे कोई सरकारी लाभ नहीं मिलालेकिन आज तक उनको न तो आवास मिला है।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
कौशांबी । 2 दिन से हो रही लगातार बारिश के कारण कई कई लोगों के आशियाने बिखर गए। कई गरीब घर से बेघर हो गए ।जो मजबूरी बस खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर है । तबाही का एक मंजर महेवाघाट व मंझनपुर थाना क्षेत्र कुम्हियावा़ सहित टेंवा,भरसवा आदि गांव का है । जो गरीब तबके के आदमी है जिनके पास ना तो कोई खेती है और ना ही कोई कमाई का जरिया और नाही आज तक कोई सरकारी लाभ मिल पाया है, वह इस बारिस में घर से बेघर हो रहे है। गरीबी की मार से किसी तरह अपना परिवार शहर में रहकर रोजी-रोटी कर परिवार पालने वाले कई परिवारों के घर मंगलवार की रात बारिश होने के कारण  धराशाई हो गए। जिसमें उनके बच्चे व जानवर मलबे में दब गए। किसी तरह बचाओ पड़ोसियों के मदद करने पर सब को सुरक्षित निकाल लिया गया। कुम्हियावा के  राजकरण का कहना है कि इतने पंचवर्षीय कई प्रधान हुए लेकिन आज तक किसी ने कोई भी सुविधा का लाभ नहीं दिया गया और आज तक ना ही कोई उनके दरवाजे आया है उनका कहना है कि वोट लेने के लिए सारे लोग आते हैं लेकिन जब जीतने के बाद कोई भी नेता या प्रधान उनसे बात करना भी मुनासिब नहीं समझता राजकरण में भी कहते हैं की गांव में कई ऐसे लोग हैं जिनको प्रधान ने आवास वितरण किया है जो बहुत ही खेती-बाड़ी वह नौकरी पैसे वाले हैं और जो बाहर निवासी हैं उनको भी प्रधान ने आवास की सुविधा दी गई मगर मुझे कोई सरकारी लाभ नहीं मिलालेकिन आज तक उनको न तो आवास मिला है।

Leave a Comment