पीड़ित ने एसपी से लगाई गुहार
प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। कंधई थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव भैरोगंज निवासी श्यामलाल पुत्र छोटेलाल उमरवैश्य ने दबंग पड़ोसियों पर जमीनी विवाद के चलते जानलेवा धमकी देने का आरोप लगाया है। साथ ही घटना की शिकायत पुलिस अधीक्षक से करके न्याय की गुहार लगाई है। इस सम्बंध में पीड़ित का आरोप है कि पड़ोसी से जमीनी विवाद चल रहा है। उक्त जमीन की पैमाइश के लिए एसडीएम पट्टी के यहां वाद दायर किया था। इसकी कोई आपत्ति दाखिल न होने पर एसडीएम ने पैमाइश करके पत्थर गाड़ने का आदेश दिया था। ऐसे में विगत 21 मार्च को राजस्व कर्मियो ने पुलिस बल के साथ आकर जमीन की पैमाइश कराने के बाद पत्थर लगवा दिया। उधर विपक्षी पत्थर को बार बार उखाड़ दे रहे है। इसका विरोध करने पर विगत 8 अगस्त को पांच लोग घर आए तथा मुझे पूंछने लगे। परिजन गेट नहीं खोले तो गाली गलौज करने लगे। साथ ही जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। इससे जान व माल के लिए खतरा बना हुआ है। पीड़ित ने दबंग के आतंक से निजात के लिए थानाध्यक्ष कंधई को आदेश देने की मांग एसपी से की है।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें