V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

मेड़ पर बांस गाड़ने के विवाद में बच्चो को पीटा

जेठवारा (नि.सं.)। थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव खड़ैया डांड़ी झलिहन का पुरवा में खेत में बांस गाड़ने के विवाद में पड़ोसी ने घर में मौजूद बच्चो को पीटकर घायल कर दिया। पीड़ित मां ने घटना की नामजद तहरीर पुलिस को दी है। खड़ैया डाड़ी झलिहन का पुरवा गांव निवासी विटोला पत्नी रमाशंकर का आरोप है कि वह कल 10 अगस्त को मजदूरी करने गई थी। शाम को करीब 5 बजे उसके बच्चे शुभम एवं लक्ष्मी खेत को मवेशी से बचाने के लिए मेड़ पर बांस गाड़ने लगे। उसी समय पड़ोस के दो लोग पहुंचे तथा बांस गाड़ने से मना करने लगे। बच्चे ने कहा कि मवेशी से फसल बचाने के लिए खेत की मेड़ पर बांस गाड़ रहे है। इसी बात पर पड़ोसियो ने मेरे दोनो बच्चे को पीटकर घायल कर दिया। घर आने पर बच्चो ने उसे जानकारी दी। पीड़िता ने पुलिस से घटना जांच करके आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

जेठवारा (नि.सं.)। थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव खड़ैया डांड़ी झलिहन का पुरवा में खेत में बांस गाड़ने के विवाद में पड़ोसी ने घर में मौजूद बच्चो को पीटकर घायल कर दिया। पीड़ित मां ने घटना की नामजद तहरीर पुलिस को दी है। खड़ैया डाड़ी झलिहन का पुरवा गांव निवासी विटोला पत्नी रमाशंकर का आरोप है कि वह कल 10 अगस्त को मजदूरी करने गई थी। शाम को करीब 5 बजे उसके बच्चे शुभम एवं लक्ष्मी खेत को मवेशी से बचाने के लिए मेड़ पर बांस गाड़ने लगे। उसी समय पड़ोस के दो लोग पहुंचे तथा बांस गाड़ने से मना करने लगे। बच्चे ने कहा कि मवेशी से फसल बचाने के लिए खेत की मेड़ पर बांस गाड़ रहे है। इसी बात पर पड़ोसियो ने मेरे दोनो बच्चे को पीटकर घायल कर दिया। घर आने पर बच्चो ने उसे जानकारी दी। पीड़िता ने पुलिस से घटना जांच करके आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

Leave a Comment