कौशाम्बी। मंगलवार को करारी कस्बे में आजीविका और उद्यम विकास कार्यक्रम(एलईडीपी) का उदघाटन सदर विधायक ने किया। इस मौके पर पन्द्रह दिवसीय केला रेशा उत्पाद प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में समूह से जुड़ी महिलाओं को रोजगार पैदा करने के लिए प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए सदर विधायक ने कहा कि आजीविका मिशन ग्रामीण महिलाओं के जीवन में बड़ा सामाजिक आर्थिक परिवर्तन ला रहा है। ग्रामीण विकास मंत्रालय ग्रामीण गरीब विशेषकर स्वयं सहायता समूह की महिला सदस्यों का आर्थिक और सामाजिक दर्जा सुधारने के लिए संकल्पबद्ध है। मंत्रालय इस दिशा में दीनदयाल अंत्योदय योजना-राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन लागू कर रहा है, जिसका उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को आत्म विश्वासी, जागरूक और आत्मनिर्भर बनाना है। एनएबीआरडी के एलडीएम अनिल कुमार शर्मा ने कहा कि दोआबा में केले की खेती बहुलता से की जाती है। केले के रेशे से तरह तरह की वस्तुओं का निर्माण कर अतिरिक्त आमदनी हो सकती है। खादी ग्रामोद्योग अधिकारी महेंद्र कुमार मिश्र ने कहा कि महिलाओं में इस कला को विकसित करने के उद्देश्य से 15 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर को आयोजन किया है। निश्चय ही प्रशिक्षण प्राप्त कर महिलाएं अपनी आर्थिक स्थिति सुदृढ़ करेंगी। कार्यक्रम को एलडीएम संजीव कुमार श्रीवास्तव, सहायक विकास अधिकारी गिरिजा प्रसाद ने सम्बोधित किया। कार्यक्रम के प्रायोजक राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक व आयोजक सद्भावना सेवा एवं शिक्षा संस्थान रहे। कार्यक्रम का संचालन आइफा के डायरेक्टर वसमी जहीर नकवी ने किया। इस मौके पर आइफा की सीईओ तनबीर, सावित्री देवी, संदीप कुमार, मुकेश जायसवाल, सुमित कुमार, प्रदीप साहू व राजेश कुमार उपस्थित रहे।
🔥 ट्रेंडिंग
- उत्तरप्रदेश:सपा का प्रतापगढ़ में धरना-प्रदर्शन: महंगाई, बेरोजगारी और बिजली संकट समेत 5 सूत्रीय मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन
- education:UP TGT PGT EXAM DATE 2026: इस दिन जारी हो सकते हैं एडमिट कार्ड
- education:UP Board 10th& 12th Result 2026: इंतजार खत्म होगा इस दिन जारी हो सकते हैं नतीजे
- आगरा:आगरा में अवैध मतांतरण मामला: विदेशी सरगना दाऊद अहमद की संपत्ति कुर्क करने की तैयारी
- उत्तरप्रदेश:प्रतापगढ़ में यातायात जागरूकता अभियान, गुलाब व माला पहनाकर लोगों को नियमों के प्रति किया गया प्रेरित
- उत्तरप्रदेश:रानीगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई: शादी का झूठा वादा कर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार | प्रतापगढ़ न्यूज़
- उत्तरप्रदेश:एनसीसी कैडेटों को सड़क सुरक्षा और ट्रैफिक जागरूकता प्रशिक्षण
- उत्तरप्रदेश:प्रतापगढ़ पुलिस अधीक्षक ने जनसुनवाई में समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश दिए
- उत्तरप्रदेश:पुलिस मुठभेड़: गोवध व हत्या प्रयास केस का शातिर अभियुक्त गोली लगने से गिरफ्तार
- उत्तरप्रदेश:प्रतापगढ़ पुलिस का ऑपरेशन दस्तक: अपराधियों का डिजिटल सत्यापन और कड़ी निगरानी शुरू

करारी में स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं का प्रशिक्षण शुरू
कौशाम्बी। मंगलवार को करारी कस्बे में आजीविका और उद्यम विकास कार्यक्रम(एलईडीपी) का उदघाटन सदर विधायक ने किया। इस मौके पर पन्द्रह दिवसीय केला रेशा उत्पाद प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में समूह से जुड़ी महिलाओं को रोजगार पैदा करने के लिए प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए सदर विधायक ने कहा कि आजीविका मिशन ग्रामीण महिलाओं के जीवन में बड़ा सामाजिक आर्थिक परिवर्तन ला रहा है। ग्रामीण विकास मंत्रालय ग्रामीण गरीब विशेषकर स्वयं सहायता समूह की महिला सदस्यों का आर्थिक और सामाजिक दर्जा सुधारने के लिए संकल्पबद्ध है। मंत्रालय इस दिशा में दीनदयाल अंत्योदय योजना-राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन लागू कर रहा है, जिसका उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को आत्म विश्वासी, जागरूक और आत्मनिर्भर बनाना है। एनएबीआरडी के एलडीएम अनिल कुमार शर्मा ने कहा कि दोआबा में केले की खेती बहुलता से की जाती है। केले के रेशे से तरह तरह की वस्तुओं का निर्माण कर अतिरिक्त आमदनी हो सकती है। खादी ग्रामोद्योग अधिकारी महेंद्र कुमार मिश्र ने कहा कि महिलाओं में इस कला को विकसित करने के उद्देश्य से 15 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर को आयोजन किया है। निश्चय ही प्रशिक्षण प्राप्त कर महिलाएं अपनी आर्थिक स्थिति सुदृढ़ करेंगी। कार्यक्रम को एलडीएम संजीव कुमार श्रीवास्तव, सहायक विकास अधिकारी गिरिजा प्रसाद ने सम्बोधित किया। कार्यक्रम के प्रायोजक राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक व आयोजक सद्भावना सेवा एवं शिक्षा संस्थान रहे। कार्यक्रम का संचालन आइफा के डायरेक्टर वसमी जहीर नकवी ने किया। इस मौके पर आइफा की सीईओ तनबीर, सावित्री देवी, संदीप कुमार, मुकेश जायसवाल, सुमित कुमार, प्रदीप साहू व राजेश कुमार उपस्थित रहे।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें