सगरासुंदरपुर (नि.सं.)। ग्राम पंचायत के कार्ययोजना की बैठक में शामिल होकर घर जा रहे पूर्व बीडीसी को रंजिशन घात लगाकर बैठे हमलावरो ने गोली मारकर लहूलुहान कर दिया। उसे इलाज के लिए जिला मेडिकल कालेज ले जाया गया है। लालगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव भागीपुर कमौरा निवासी धर्मेन्द्र सरोज विकास खण्ड लक्ष्मणपुर क्षेत्र का पूर्व बीडीसी सदस्य है। मंगलवार को वह ग्राम पंचायत के कार्य योजना की बैठक में शामिल होने गया था। इसी बीच उसके घर से फोन आया। इससे वह बैठक छोड़कर घर जाने लगा। वह घर से करीब सौ मीटर पहले पहुंचा तो सरपत की झाड़ी में घात लगाकर बैठे हमलावरो ने धर्मेन्द्र को देखते ही फायर झोक दिया। इससे सीने व पैर में गोली लगने के कारण वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा। उसके चीखने तथा गोली चलने की आवाज सुनकर परिजन दौड़े तो हमलावर भाग गए। परिजन उसे आनन फानन में इलाज के लिए जिला मेडिकल कालेज ले गए। वहां पर उसकी हालत अभी गंभीर बनी हुई है। उधर घटना की सूचना पाकर कोतवाल रणजीत सिंह भदौरिया मय फोर्स मौके पर पहुंचे। साथ ही घटना का निरीक्षण करने के साथ ही लोगो से पूंछताछ की। उधर सीओ जगमोहन भी मौके पर पहुंचे। साथ ही पुलिस को घटना का खुलासा करने का निर्देश दिया। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज करके आरोपियो के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें