प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। बाजार से घर जा रहे पुरोहित को नकाबपोश हमलावरो ने लाठियों से पीटकर जख्मी कर दिया। पीड़ित ने पुरानी जमीनी रंजिश के चलते पिटाई का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। घटना कंधई थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव सरखेलपुर व गंगवार के बीच स्थित बाग की है। कंधई थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव लौवार निवासी रवीन्द्र कुमार पाण्डेय उर्फ सोनू पुत्र ओम प्रकाश पाण्डेय गांव में पुरोहित का काम करके जीविकोपार्जन करता है। वह सोमवार को अपरान्ह उड़ैयाडीह बाजार गया था। इसके बाद शाम होने पर अपने एक मित्र के साथ घर जाने लगा। वह गांव सरखेलपुर एवं गंगवार के बीच स्थित बाग में पहुंचा तो बाइक से मुंह में गमछा बांधे दो युवक पहुंचे। साथ ही रवीन्द्र पर लाठियो से हमला कर दिया। शोर मचाने पर वहां जानवर चरा रहे कुछ लोग दौड़े तो हमलावर भाग निकले। साथ ही उसकी जान बच गई मगर पिटाई के कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़ित का कहना है कि कुछ लोगो से उसका पुराना जमीनी विवाद चल रहा है। इसके अलावा उसकी किसी से दुश्मनी नहीं है। उसने जमीनी विवाद की आशंका में पिटाई करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस द्वारा घटना की जांच की जा रही है।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें