अयोध्या। भाजपा किसान मोर्चा के क्षेत्रीय महामंत्री हरीश श्रीवास्तव ने कौशलपुरी स्थित कार्यालय पर भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का माल्यापर्ण करके व अंगवस्त्र प्रदान करके स्वागत किया। इस दौरान राष्ट्रीय जनसम्पर्क अभियान के प्रदेश सह संयोजक व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य शक्ति सिंह व भाजपा मीडिया प्रभारी व अयोध्या मंडल के प्रभारी दिवाकर सिंह समेत अन्य पदाधिकारियों का अभिनंदन किया गया। राष्ट्रीय जनसम्पर्क अभियान के प्रदेश सहसंयोजक शक्ति सिंह ने कहा कि भाजपा के पदाधिकारियों व कार्यकर्ता हमेंशा एक्टिव मोड पर रहते है। कोविड-19 की विषम परिस्थितियों में भी कार्यकर्ताओं की सक्रियता कम नहीं हुई। पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता अपनी जान जोखिम में डालकर जरुरतमंदों की सेवा करते रहे। जिसकी सराहना आज भी लोगो के बीच हो रही है। वर्तमान में जनसम्पर्क अभियान को और गतिशील किया जायेगा। केन्द्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों और उपलब्धियों को आम जनता को पहुंचाने के लिए अभियानों की श्रंखलाएं चलायी जायेंगी। भाजपा किसान मोर्चा के क्षेत्रीय महामंत्री हरीश श्रीवास्तव ने कहा कि किसानों, मजदूरों व गरीबों की उत्थान सरकार की प्राथमिकताओं में है। प्रत्येक पात्र व्यक्ति को निःशुल्क राशन उपलब्ध कराया जा रहा है। सरकार ने किसानों के लिए वृहद स्तर पर काम किया है। प्रदेश आज अपराध मुक्त परिवेश की ओर अग्रसर है। यूपी इस वजह से निवेशकों की पसंद बनता जा रहा है। निवेश बढ़ने से यहां रोजगार सृजन की सम्भावनाएं भी बढ़ेंगी। मीडिया प्रभारी व अयोध्या मंडल के प्रभारी दिवाकर सिंह ने कहा कि केन्द्र व प्रदेश सरकार की प्राथमिकताओं में अयोध्या का विकास है। इसके लिए सरकार ने योजनाओं की श्रंखलाएं प्रदान की है। अयोध्या के संगठनात्मक ढांचे को प्रदेश में सबसे अच्छा बनाने का प्रयास किया जायेगा। इस दौरान विधि प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय संयोजक पियूष रंजन श्रीवास्तव, विदेश सम्पर्क विभाग के क्षेत्रीय संयोजक रवि तिवारी, सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय संयोजक बृजमोहन तिवारी, ट्रस्ट समन्वय विभाग के क्षेत्रीय संयोजक प्रवीण सिंह, बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओं विभाग की क्षेत्रीय सह संयोजक रेणुका श्रीवास्तव का स्वागत किया गया। इस अवसर पर चन्द्रशेखर तिवारी, गौरव सिंह, देवेश कुमार मिश्रा मौजूद रहे।
🔥 ट्रेंडिंग
- education:UP TGT PGT EXAM DATE 2026: इस दिन जारी हो सकते हैं एडमिट कार्ड
- education:UP Board 10th& 12th Result 2026: इंतजार खत्म होगा इस दिन जारी हो सकते हैं नतीजे
- आगरा:आगरा में अवैध मतांतरण मामला: विदेशी सरगना दाऊद अहमद की संपत्ति कुर्क करने की तैयारी
- उत्तरप्रदेश:प्रतापगढ़ में यातायात जागरूकता अभियान, गुलाब व माला पहनाकर लोगों को नियमों के प्रति किया गया प्रेरित
- उत्तरप्रदेश:रानीगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई: शादी का झूठा वादा कर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार | प्रतापगढ़ न्यूज़
- उत्तरप्रदेश:एनसीसी कैडेटों को सड़क सुरक्षा और ट्रैफिक जागरूकता प्रशिक्षण
- उत्तरप्रदेश:प्रतापगढ़ पुलिस अधीक्षक ने जनसुनवाई में समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश दिए
- उत्तरप्रदेश:पुलिस मुठभेड़: गोवध व हत्या प्रयास केस का शातिर अभियुक्त गोली लगने से गिरफ्तार
- उत्तरप्रदेश:प्रतापगढ़ पुलिस का ऑपरेशन दस्तक: अपराधियों का डिजिटल सत्यापन और कड़ी निगरानी शुरू
- उत्तरप्रदेश:ब्रह्मदेव जागरण मंच द्वारा 71,000 रुपये का आर्थिक सहयोग

केन्द्र व प्रदेश सरकार की प्राथमिकताओं में अयोध्या का विकास – दिवाकर सिंह
अयोध्या। भाजपा किसान मोर्चा के क्षेत्रीय महामंत्री हरीश श्रीवास्तव ने कौशलपुरी स्थित कार्यालय पर भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का माल्यापर्ण करके व अंगवस्त्र प्रदान करके स्वागत किया। इस दौरान राष्ट्रीय जनसम्पर्क अभियान के प्रदेश सह संयोजक व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य शक्ति सिंह व भाजपा मीडिया प्रभारी व अयोध्या मंडल के प्रभारी दिवाकर सिंह समेत अन्य पदाधिकारियों का अभिनंदन किया गया। राष्ट्रीय जनसम्पर्क अभियान के प्रदेश सहसंयोजक शक्ति सिंह ने कहा कि भाजपा के पदाधिकारियों व कार्यकर्ता हमेंशा एक्टिव मोड पर रहते है। कोविड-19 की विषम परिस्थितियों में भी कार्यकर्ताओं की सक्रियता कम नहीं हुई। पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता अपनी जान जोखिम में डालकर जरुरतमंदों की सेवा करते रहे। जिसकी सराहना आज भी लोगो के बीच हो रही है। वर्तमान में जनसम्पर्क अभियान को और गतिशील किया जायेगा। केन्द्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों और उपलब्धियों को आम जनता को पहुंचाने के लिए अभियानों की श्रंखलाएं चलायी जायेंगी। भाजपा किसान मोर्चा के क्षेत्रीय महामंत्री हरीश श्रीवास्तव ने कहा कि किसानों, मजदूरों व गरीबों की उत्थान सरकार की प्राथमिकताओं में है। प्रत्येक पात्र व्यक्ति को निःशुल्क राशन उपलब्ध कराया जा रहा है। सरकार ने किसानों के लिए वृहद स्तर पर काम किया है। प्रदेश आज अपराध मुक्त परिवेश की ओर अग्रसर है। यूपी इस वजह से निवेशकों की पसंद बनता जा रहा है। निवेश बढ़ने से यहां रोजगार सृजन की सम्भावनाएं भी बढ़ेंगी। मीडिया प्रभारी व अयोध्या मंडल के प्रभारी दिवाकर सिंह ने कहा कि केन्द्र व प्रदेश सरकार की प्राथमिकताओं में अयोध्या का विकास है। इसके लिए सरकार ने योजनाओं की श्रंखलाएं प्रदान की है। अयोध्या के संगठनात्मक ढांचे को प्रदेश में सबसे अच्छा बनाने का प्रयास किया जायेगा। इस दौरान विधि प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय संयोजक पियूष रंजन श्रीवास्तव, विदेश सम्पर्क विभाग के क्षेत्रीय संयोजक रवि तिवारी, सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय संयोजक बृजमोहन तिवारी, ट्रस्ट समन्वय विभाग के क्षेत्रीय संयोजक प्रवीण सिंह, बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओं विभाग की क्षेत्रीय सह संयोजक रेणुका श्रीवास्तव का स्वागत किया गया। इस अवसर पर चन्द्रशेखर तिवारी, गौरव सिंह, देवेश कुमार मिश्रा मौजूद रहे।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें