Logo

2022 चुनाव को लेकर मु.सि.यू.ब्री. महानगर की हुई बैठक

अयोध्या। मु.सि.यू.ब्री.के महानगर अध्यक्ष मंजीत यादव व महासचिव प्रताप बहादुर जायसवाल के नेतृत्व  में एक बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में यूथ के पदाधिकारी व सदस्यगण मौजूद रहे। बैठक के दौरान अध्यक्ष ने सभी को निर्देश देते हुए कहा कि आने वाले विधान सभा के चुनाव में पवन पाण्डेय को अयोध्या से विधायक बनाकर राष्ट्रीय अध्यक्ष के हाथों को मजबूत बनाना है।वहीं महासचिव ने कहा कि पार्टी की रीतियों व नीतियों को जन-जन तक पहुंचाना  और 2022 चुनाव में तेज नारायण पाण्डेय को विधायक व मंत्री बनाकर अयोध्या को सुन्दर बनाना है। बैठक का मुख्य उद्देश्य एक दूसरे से परिचित होना व पार्टी के रीतियों व नीतियों को जन जन तक पहुंचाना है। बैठक में मुख्य रूप से यूथ के उपाध्यक्ष शंकर यादव, निखिल यादव, मुकेश यादव कोषाध्यक्ष जितेन्द्र प्रजापति, सचिव शिव कुमार गौड, विजयभान यादव, सोनू शर्मा, संदीप यादव, आशुतोष यादव विक्की, राहुल यादव, दीपक प्रजापति, रवि यादव, जितेन्द्र यादव, रमेश कुमार, कार्यकारिणी सदस्य विष्णु जायसवाल, उमेश यादव, विनोद कुमार, दीनानाथ यादव, मो. शहजाद, नीरज यादव आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Leave A Reply

Your email address will not be published.