V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

विधायक मोना के प्रयास से नगर के वार्डों में केबिल तथा पोल को लेकर दिखी खुशी

लालगंज-प्रतापगढ़। नगर के शीतलमऊ, अझारा तथा जैनपुर वार्ड में अब लोगों को लो-वोल्टेज तथा विद्युत आपूर्ति की समस्या से निजात मिल सकेगी। क्षेत्रीय विधायक आराधना मिश्रा मोना तथा पूर्व राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी के प्रयास से बुद्धवार को जर्जर तारों की जगह केबिल लगाये जाने की शुरूवात हुई। इससे अझारा तथा शीतलमऊ व जैनपुर के लोगों के चेहरे पर खुशी देखी गयी। विधायक आराधना मिश्रा मोना के प्रयास से अब इन वार्डों में बिजली के सुदृणीकरण के तहत जर्जर तारों की जगह केबिल तथा जरूरत के तहत नये खंभों को लगाये जाने की शुरूवात हुई है। विभाग की ओर से लगभग दो सौ खंभे जगह-जगह अवमुक्त किए गए। चेयरपर्सन अनीता द्विवेदी, प्रतिनिधि संतोष द्विवेदी, सभासद रेखा देवी, कन्या देवी, केडी मिश्रा, छोटेलाल सरोज, प्रवीण मिश्र, शिवाकांत मिश्र, विद्या सागर मिश्र, देवानंद मिश्र आदि ने क्षेत्रीय विधायक आराधना मिश्रा मोना तथा सीडब्लूसी  मेंबर प्रमोद तिवारी के प्रति इस सौगात को लेकर आभार जताया है।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

लालगंज-प्रतापगढ़। नगर के शीतलमऊ, अझारा तथा जैनपुर वार्ड में अब लोगों को लो-वोल्टेज तथा विद्युत आपूर्ति की समस्या से निजात मिल सकेगी। क्षेत्रीय विधायक आराधना मिश्रा मोना तथा पूर्व राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी के प्रयास से बुद्धवार को जर्जर तारों की जगह केबिल लगाये जाने की शुरूवात हुई। इससे अझारा तथा शीतलमऊ व जैनपुर के लोगों के चेहरे पर खुशी देखी गयी। विधायक आराधना मिश्रा मोना के प्रयास से अब इन वार्डों में बिजली के सुदृणीकरण के तहत जर्जर तारों की जगह केबिल तथा जरूरत के तहत नये खंभों को लगाये जाने की शुरूवात हुई है। विभाग की ओर से लगभग दो सौ खंभे जगह-जगह अवमुक्त किए गए। चेयरपर्सन अनीता द्विवेदी, प्रतिनिधि संतोष द्विवेदी, सभासद रेखा देवी, कन्या देवी, केडी मिश्रा, छोटेलाल सरोज, प्रवीण मिश्र, शिवाकांत मिश्र, विद्या सागर मिश्र, देवानंद मिश्र आदि ने क्षेत्रीय विधायक आराधना मिश्रा मोना तथा सीडब्लूसी  मेंबर प्रमोद तिवारी के प्रति इस सौगात को लेकर आभार जताया है।

Leave a Comment