V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

कार्यकर्ता सम्मेलन में कांग्रेसियों ने जिलाध्यक्ष का किया सम्मान, सघर्ष का जताया संकल्प

लालगंज-प्रतापगढ़। सगरा सुन्दरपुर बाजार में बुद्धवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं का एक दिवसीय सम्मेलन कार्यकर्ता सम्मान समारोह के तहत आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरूवात लोकगायक हरिकिशुन दीवाना के सांस्कृतिक दल ने विकास गीत से हुई। कार्यक्रम के संयोजक एवं कांग्रेस नेता आरपी वर्मा ने जिला कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष डा0 लालजी त्रिपाठी को अंगवस्त्रम तथा पार्टी ध्वज प्रदान कर सारस्वत सम्मान से नवाजा। वहीं आयोजकों द्वारा प्रदेश कांग्रेस सचिव एवं प्रतापगढ़ के प्रभारी जयकरन वर्मा, पीसीसी सदस्य डा0 प्रशांत देव शुक्ल, पीसीसी सदस्य इरफान अली, चेयरपर्सन प्रतिनिधि संतोष द्विवेदी, प्रमोद तिवारी के प्रतिनिधि भगवती प्रसाद तिवारी, मीडिया प्रभारी ज्ञान प्रकाश शुक्ल, छोटेलाल सरोज, प्रेमशंकर द्विवेदी, जमुना पाण्डेय, करूण पाण्डेय, विपिन सिंह, राजीव को भी स्मृति चिन्ह एवं पार्टी प्रतीक चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया। बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश सचिव जयकरन वर्मा ने कार्यकर्ताओं से कहा कि देश में महगायी तथा भ्रष्टाचार व सुरक्षा को लेकर मोदी सरकार विफल हो चुकी है। वहीं प्रदेश में योगी सरकार के चलते विकास रूक गया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पार्टी की नीतियों को जनता तक पहुंचाने की अपील की। जिला कांग्रेस अध्यक्ष डा0 लालजी त्रिपाठी ने सम्मान का आभार जताते हुए कार्यकर्ताओं से कहा कि वह जिले में पार्टी की केन्द्रीय कार्य समिति के सदस्य प्रमोद तिवारी तथा सीएलपी नेता आराधना मिश्रा मोना के नेतृत्व में संगठन को मजबूत बनायें। अध्यक्षता कांग्रेस नेता आरपी वर्मा तथा संचालन संजय पाण्डेय ने किया। आभार प्रदर्शन बलवंत वर्मा तथा अब्दुल समद ने किया। इस मौके पर विपिन सिंह, फतेह बहादुर सिंह, विकास सरोज, अब्दुल वाहिद, अनंत प्रसाद तिवारी, श्यामजी जायसवाल, उदयराज तिवारी, अशोक मिश्र आदि रहे। सम्मेलन में पार्टी कार्यकर्ताओं की भीड़ देखकर आयोजक तथा पदाधिकारियों के चेहरे खिले दिखे।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

लालगंज-प्रतापगढ़। सगरा सुन्दरपुर बाजार में बुद्धवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं का एक दिवसीय सम्मेलन कार्यकर्ता सम्मान समारोह के तहत आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरूवात लोकगायक हरिकिशुन दीवाना के सांस्कृतिक दल ने विकास गीत से हुई। कार्यक्रम के संयोजक एवं कांग्रेस नेता आरपी वर्मा ने जिला कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष डा0 लालजी त्रिपाठी को अंगवस्त्रम तथा पार्टी ध्वज प्रदान कर सारस्वत सम्मान से नवाजा। वहीं आयोजकों द्वारा प्रदेश कांग्रेस सचिव एवं प्रतापगढ़ के प्रभारी जयकरन वर्मा, पीसीसी सदस्य डा0 प्रशांत देव शुक्ल, पीसीसी सदस्य इरफान अली, चेयरपर्सन प्रतिनिधि संतोष द्विवेदी, प्रमोद तिवारी के प्रतिनिधि भगवती प्रसाद तिवारी, मीडिया प्रभारी ज्ञान प्रकाश शुक्ल, छोटेलाल सरोज, प्रेमशंकर द्विवेदी, जमुना पाण्डेय, करूण पाण्डेय, विपिन सिंह, राजीव को भी स्मृति चिन्ह एवं पार्टी प्रतीक चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया। बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश सचिव जयकरन वर्मा ने कार्यकर्ताओं से कहा कि देश में महगायी तथा भ्रष्टाचार व सुरक्षा को लेकर मोदी सरकार विफल हो चुकी है। वहीं प्रदेश में योगी सरकार के चलते विकास रूक गया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पार्टी की नीतियों को जनता तक पहुंचाने की अपील की। जिला कांग्रेस अध्यक्ष डा0 लालजी त्रिपाठी ने सम्मान का आभार जताते हुए कार्यकर्ताओं से कहा कि वह जिले में पार्टी की केन्द्रीय कार्य समिति के सदस्य प्रमोद तिवारी तथा सीएलपी नेता आराधना मिश्रा मोना के नेतृत्व में संगठन को मजबूत बनायें। अध्यक्षता कांग्रेस नेता आरपी वर्मा तथा संचालन संजय पाण्डेय ने किया। आभार प्रदर्शन बलवंत वर्मा तथा अब्दुल समद ने किया। इस मौके पर विपिन सिंह, फतेह बहादुर सिंह, विकास सरोज, अब्दुल वाहिद, अनंत प्रसाद तिवारी, श्यामजी जायसवाल, उदयराज तिवारी, अशोक मिश्र आदि रहे। सम्मेलन में पार्टी कार्यकर्ताओं की भीड़ देखकर आयोजक तथा पदाधिकारियों के चेहरे खिले दिखे।

Leave a Comment