V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

सब इन्स्पेक्टर आर के सचान की हुई भावभीनी विदाई

7 वर्ष के लंबे कार्यकाल में बनाई जनता के दिलो जगह
आर के सचान की कार्यशैली वर्तमान पुलिस कर्मियों के लिए अनुकरणीय
कौशाम्बी। पुलिस विभाग के आदेश से जनपद में कई निरीक्षक व उपनिरीक्षकों का गैर जनपद तबादला विगत दिनों किया गया था।इस क्रम में कई निरीक्षक व उपनिरीक्षक जनपद से रवानगी ले चुके है।इसी कड़ी में बुधवार को कौशांबी में अपना 7 साल का लंबा कार्यकाल ब्यतीत  कर चुके सब इंस्पेक्टर आर के सचान की थाना परिषर से बड़े ही भावुक ढंग से भावभीनी विदाई की गई । थाना परिसर के समस्त पुलिसकर्मियों सहित कोतवाली प्रभारी अशोक कुमार व क्षेत्र के तमाम गणमान्य नागरिकों ने माला फूल पहनाकर व उपहार देकर आर के सचान की विदाई समारोह सम्पन्न किया। ज्ञात हो कि एस आई आर के सचान 7 वर्ष पूर्व कौशांबी जनपद में अपनी आमद कराई थी ।जनपद के विभिन्न थानों व चौकियों में अपना सराहनीय कार्यकाल व्यतीत करते हुए उन्होंने इस लंबे कार्यकाल में जनता के दिलों में वह जगह बनाई जिसे पुलिस अपने स्लोगन के माध्यम से प्रचार व प्रसार करती नजर आती है कि पुलिस आपकी मित्र है। इसी दरम्यान महेवाघाट थाने के हिनौता चौकी इंचार्ज रहते हुए एक बहुत ही सराहनीय कार्य के लिए उन्हें कौशाम्बी महोत्सव में सांसद व अधिकारियों द्वारा सम्मानित भी किया गया था। 7 वर्ष के कार्यकाल में बतौर थाना प्रभारी पश्चिम शरीरा आर के सचान ने जनता के सामने पुलिस का वह नमूना पेश किया जो आज के परिवेश में पुलिस विभाग में बिल्कुल देखने को नहीं मिलता ।एस आई आर के सचान की कार्यशैली वर्तमान पुलिस कर्मियों के लिए  अनुकरणीय साबित हुई। उन्होंने गरीब जनता व फरियादियों को तवज्जो देते हुए कभी भी किसी को पीड़ित या सुविधा शुल्क लेने का कोई भी रिकॉर्ड नहीं बनाया। उनके द्वारा किए गए कार्यों की सराहना विभिन्न थाना व चौकी क्षेत्रों में की जा रही है। उनके स्थानांतरण के समाचार सुनते ही उनके जानकार व मित्रों तथा चहेतो सहित पुलिस विभाग के लोगों में काफी गम का माहौल देखा गया ।गुरुवार को बड़े ही भव्य तरीके से पुलिसकर्मियों ने उनकी बिदाई करते हुए उनके द्वारा किए गए कार्यों की खुले मन से प्रशंसा किया है।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
7 वर्ष के लंबे कार्यकाल में बनाई जनता के दिलो जगह
आर के सचान की कार्यशैली वर्तमान पुलिस कर्मियों के लिए अनुकरणीय
कौशाम्बी। पुलिस विभाग के आदेश से जनपद में कई निरीक्षक व उपनिरीक्षकों का गैर जनपद तबादला विगत दिनों किया गया था।इस क्रम में कई निरीक्षक व उपनिरीक्षक जनपद से रवानगी ले चुके है।इसी कड़ी में बुधवार को कौशांबी में अपना 7 साल का लंबा कार्यकाल ब्यतीत  कर चुके सब इंस्पेक्टर आर के सचान की थाना परिषर से बड़े ही भावुक ढंग से भावभीनी विदाई की गई । थाना परिसर के समस्त पुलिसकर्मियों सहित कोतवाली प्रभारी अशोक कुमार व क्षेत्र के तमाम गणमान्य नागरिकों ने माला फूल पहनाकर व उपहार देकर आर के सचान की विदाई समारोह सम्पन्न किया। ज्ञात हो कि एस आई आर के सचान 7 वर्ष पूर्व कौशांबी जनपद में अपनी आमद कराई थी ।जनपद के विभिन्न थानों व चौकियों में अपना सराहनीय कार्यकाल व्यतीत करते हुए उन्होंने इस लंबे कार्यकाल में जनता के दिलों में वह जगह बनाई जिसे पुलिस अपने स्लोगन के माध्यम से प्रचार व प्रसार करती नजर आती है कि पुलिस आपकी मित्र है। इसी दरम्यान महेवाघाट थाने के हिनौता चौकी इंचार्ज रहते हुए एक बहुत ही सराहनीय कार्य के लिए उन्हें कौशाम्बी महोत्सव में सांसद व अधिकारियों द्वारा सम्मानित भी किया गया था। 7 वर्ष के कार्यकाल में बतौर थाना प्रभारी पश्चिम शरीरा आर के सचान ने जनता के सामने पुलिस का वह नमूना पेश किया जो आज के परिवेश में पुलिस विभाग में बिल्कुल देखने को नहीं मिलता ।एस आई आर के सचान की कार्यशैली वर्तमान पुलिस कर्मियों के लिए  अनुकरणीय साबित हुई। उन्होंने गरीब जनता व फरियादियों को तवज्जो देते हुए कभी भी किसी को पीड़ित या सुविधा शुल्क लेने का कोई भी रिकॉर्ड नहीं बनाया। उनके द्वारा किए गए कार्यों की सराहना विभिन्न थाना व चौकी क्षेत्रों में की जा रही है। उनके स्थानांतरण के समाचार सुनते ही उनके जानकार व मित्रों तथा चहेतो सहित पुलिस विभाग के लोगों में काफी गम का माहौल देखा गया ।गुरुवार को बड़े ही भव्य तरीके से पुलिसकर्मियों ने उनकी बिदाई करते हुए उनके द्वारा किए गए कार्यों की खुले मन से प्रशंसा किया है।

Leave a Comment