V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

मांगो का निस्तारण होने पर अधिवक्ताओ का आन्दोलन समाप्त

जिला जज ने वादो को आउटलाइन कोर्ट न भेजने का दिया आदेश
प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। लालगंज आउटलाईन कोर्ट के क्षेत्राधिकार थाना लालगंज एवं उदयपुर के विचारणीय पुराने वादो को जिनकी मुख्यालय पर सुनवाई की जा रही थी उन्ही पुराने मुकदमो को लालगंज आउटलाईन कोर्ट में भेजे जाने की जानकारी होने पर मुख्यालय के अधिवक्ताओ में आक्रोश भड़क उठा थ। जिला जज संजय शंकर पांडेय के अड़ियल रवैया व उनके द्वारा अधिवक्ताओ के प्रति दुव्र्यवहार से समस्त अधिवक्ता न्यायिक कार्य से बहिष्कार करके आक्रोशित व आन्दोलित होकर उनका लगातार धरना प्रदर्शन चला आ रहा था। जिला जज का एक पत्र आज 2 बजे दिन में तीनो संगठन को प्राप्त कराया गया। जिसमें जिला जज ने जूबाए पु.  अध्यक्ष व मंत्री, जिला बार अध्यक्ष एवं मंत्री तथा वकील परिषद के अध्यक्ष मंत्री अपने नेतृत्व में अपने विश्राम कक्ष में मीटिंग आहूत किया। उपरोक्त सभी तीनो संगठन ने जिला जज के विश्राम कक्ष में वार्ता करने हेतु गये। वार्ता जिला जज से स्वयं हुई। उन्होने आदेश मण्डित करते हुए कहा कि लालगंज व उदयपुर के पुराने समस्त वाद कक्ष सं. 13 में पूर्व की भांति विचाराधीन रहेंगे। एक लिखित आदेश की कापी सम्बंधित टीमो संगठनो को रिसीव करायी गयी इसके बाद सभी संगठन द्वारा सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया कि हमारी मांग जिला जज ने मान लिया है तथा लिखित आदेश दे दिया है तथा अपने द्वारा किये गये अधिवक्ताओ के प्रति दुव्र्यवहार पर खेद प्रकट किया। सर्वसम्मति से हड़ताल आज 4 अगस्त को समाप्ती की घोषणा की जाती है। कल से पूर्व की भांति सभी न्यायालय में सुचारू रूप से न्यायिक कार्य प्रारम्भ किया जाय। जूबाए के महामंत्री ने अपने उद्बोधन में आदेश सार्वजनिक करते हुए कहा कि यह जीत सम्मानित अधिवक्ता समुदाय के एकजुटता का परिचायक है। यह किसी व्यक्ति विशेष की जीत नहीं है। अधिवक्ता समुदाय ने हमारा साथ व आशीर्वाद दिया है। मैं उनका हृदय की गहराईयो से प्रणाम करता हूं। आगे यह भी कहा कि यदि आप लोग साथ न देते तो जीत संभव नहीं थी। अध्यक्ष ठा. मान सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा कि यह अधिवक्ताओ की एक जुटता व अखण्डता की जीत है। उनका मान सम्मान सदैव रहा है तथा विश्वास दिलाता हूं कि पदाधिकारियो द्वारा उनके सम्मान में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। बैठक में तीनो संघ के अध्यक्ष महीप सिंह, राम निवास उपाध्याय, अवधेश ओझा, तालुकदार सिंह व समस्त पदाधिकारीगण एवं भानू प्रताप सिंह, राजेन्द्र सिंह जरियारी, भूपेन्द्र सिंह आचार्य ओम प्रकाश, देवानन्द त्रिपाठी, सुरेश तिवारी, नंदलाल मिश्र, नंदलाल यादव, अवनीश पांडय, द्वारिका प्रसाद मिश्र, सुभाष सिंह, कौशलेश दूबे, प्रदीप तिवारी, लाल बहादुर तिवारी, ज्ञानेन्द्र सिंह, राजेश्वर त्रिपाठी, राजीव द्विवेदी, शशांक सिंह, शिशिर शुक्ला आदि तमाम हजारो की संख्या में अधिवक्तागण मौजूद रहे।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

Leave a Comment