V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

सीबीएसई हाईस्कूल मे पं. नागेशदत्त के मेधावियों ने हासिल की रिकार्ड सफलता, खुशी

लालगंज प्रतापगढ़। सीबीएसई हाईस्कूल के परीक्षा परिणाम में अझारा स्थित पं. नागेश दत्त पब्लिक स्कूल की मेधावी छात्रा सर्वाधिक 96.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। वहीं विद्यालय के कई मेधावियों द्वारा परीक्षा परिणाम मे शानदार परचम लहराने पर भी खुशी का माहौल चरम पर दिखा। मंगलवार को आये परिणाम मे विद्यालय की छात्रा सौम्या श्रीवास्तव के सर्वाधिक 96.4 प्रतिशत अंक मिलने से विद्यालय परिवार खुशी से झूम उठा। वहीं विद्यालय के ऋषभ गुप्ता 95.2 प्रतिशत, सिद्धार्थ पाण्डेय 94.4 प्रतिशत, हर्ष त्रिपाठी 93.6 प्रतिशत व श्वेत जायसवाल 93.4 प्रतिशत, सैलजा शुक्ला 93.2 प्रतिशत, मानसी त्रिपाठी 92.2 प्रतिशत, रवि वर्मा 92.2, सचिन यादव 92.2, कृष्णा यादव व आशुतोष पाण्डेय 91.6, मानसी मिश्रा 91.4, आकांक्षा शुक्ला व कृतिका केसरवानी 91.2 प्रतिशत, अंशिका सूर्यवंशी 90.8, दीपांशु शुक्ला 90.6 तथा विनीत शुक्ला 90.4, अभिषेक वर्मा व शिवम वर्मा तथा आदर्श श्रीवास्तव 90.2 प्रतिशत, प्रतापरूद्रदेव सिंह व सौरभ यादव तथा गौरव मिश्रा एवं शिवा द्विवेदी तथा अमन मिश्र ने नब्बे प्रतिशत अंको को प्राप्त कर पं. नागेशदत्त पब्लिक स्कूल का परचम लहराया है। विद्यालय की उपलब्धि पर प्रबंधक सुनीता, समाजसेवी प्रकाशचंद्र मिश्र एवं एकेडमिक इंचार्ज रीमा मिश्रा व गौरव मिश्र तथा प्रधानाचार्य एसएन त्रिपाठी ने मेधावियों की सफलता को शैक्षिक परिवेश मे विद्यालय की शानदार उपलब्धि ठहराया है। प्रकाशचंद्र मिश्र व सुनीता ने बताया कि शैक्षणिक संचालन होने पर इन मेधावियो को प्रदेश के पूर्व गृह सचिव रमेश मिश्र के द्वारा विशेष सम्मान प्रदान किया जाएगा। 

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
लालगंज प्रतापगढ़। सीबीएसई हाईस्कूल के परीक्षा परिणाम में अझारा स्थित पं. नागेश दत्त पब्लिक स्कूल की मेधावी छात्रा सर्वाधिक 96.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। वहीं विद्यालय के कई मेधावियों द्वारा परीक्षा परिणाम मे शानदार परचम लहराने पर भी खुशी का माहौल चरम पर दिखा। मंगलवार को आये परिणाम मे विद्यालय की छात्रा सौम्या श्रीवास्तव के सर्वाधिक 96.4 प्रतिशत अंक मिलने से विद्यालय परिवार खुशी से झूम उठा। वहीं विद्यालय के ऋषभ गुप्ता 95.2 प्रतिशत, सिद्धार्थ पाण्डेय 94.4 प्रतिशत, हर्ष त्रिपाठी 93.6 प्रतिशत व श्वेत जायसवाल 93.4 प्रतिशत, सैलजा शुक्ला 93.2 प्रतिशत, मानसी त्रिपाठी 92.2 प्रतिशत, रवि वर्मा 92.2, सचिन यादव 92.2, कृष्णा यादव व आशुतोष पाण्डेय 91.6, मानसी मिश्रा 91.4, आकांक्षा शुक्ला व कृतिका केसरवानी 91.2 प्रतिशत, अंशिका सूर्यवंशी 90.8, दीपांशु शुक्ला 90.6 तथा विनीत शुक्ला 90.4, अभिषेक वर्मा व शिवम वर्मा तथा आदर्श श्रीवास्तव 90.2 प्रतिशत, प्रतापरूद्रदेव सिंह व सौरभ यादव तथा गौरव मिश्रा एवं शिवा द्विवेदी तथा अमन मिश्र ने नब्बे प्रतिशत अंको को प्राप्त कर पं. नागेशदत्त पब्लिक स्कूल का परचम लहराया है। विद्यालय की उपलब्धि पर प्रबंधक सुनीता, समाजसेवी प्रकाशचंद्र मिश्र एवं एकेडमिक इंचार्ज रीमा मिश्रा व गौरव मिश्र तथा प्रधानाचार्य एसएन त्रिपाठी ने मेधावियों की सफलता को शैक्षिक परिवेश मे विद्यालय की शानदार उपलब्धि ठहराया है। प्रकाशचंद्र मिश्र व सुनीता ने बताया कि शैक्षणिक संचालन होने पर इन मेधावियो को प्रदेश के पूर्व गृह सचिव रमेश मिश्र के द्वारा विशेष सम्मान प्रदान किया जाएगा। 

Leave a Comment