मुकदमो को आउटलाइन कोर्ट भेजने से आक्रोश
🔔 यह भी पढ़ें...
प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। जनपद के लालगंज व थाना उदयपुर के विचारणीय पुराने वादो जो जनपद मुख्यालय पर सुनवाई की जा रही थी उन्ही मुकदमो एवं वादो को लालगंज आउटलाइन कोर्ट में भेजने के जानकारी पर अधिवक्ताओ में आक्रोश भड़क उठा। जनपद न्यायाधीश के अड़ियल रवैये व अमानवीय व्यवहार से आक्रोशित अधिवक्ताओ ने जूनियर बार एसो. पुरातन के अध्यक्ष मान सिंह व महामंत्री गिरीश मिश्रा एवं जिलाबार के अध्यक्ष महीप नारायण सिंह व महामंत्री तालुकदार सिंह तथा वकील परिषद के अध्यक्ष रामनिवास उपाध्याय मंत्री अवधेश ओझा के संयुक्त नेतृत्व में न्यायायिक कार्य से विरत रहने का प्रस्ताव जनपद न्यायाधीश प्रतापगढ़ को प्रेषित किया। तत्पश्चात दीवानी न्यायालय के गेट पर जनपद के समस्त अधिवक्ताओ के साथ धरने पर बैठ गये। इस दौरान जूबाए पु. के महामंत्री गिरीश मिश्रा ने कहा कि चुनाव के दौरान अधिवक्ताओ से जो वादा किया था कि बार बेंच के मान सम्मान को देखते हुए हड़ताल कम से कम की जाएगी जिसका पालन बार करता आ रहा है किन्तु जनपद न्यायाधीश के अमानवीय व्यवहार व अड़ियल रवैये के कारण अधिवक्ताओ के सम्मान में संघर्ष का बिगुल बजाया गया है। जब तक इसका हल नहीं हो जाता अधिवक्ताओ के सम्मान में आंदोलन जारी रहेगा। अध्यक्ष मान सिंह ने कहा कि अधिवक्ताओ के मान सम्मान के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जनपद न्यायाधीशा एवं मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वारा अधिवक्ताओ को/अधिवक्ता संगठनो को बिना सूचित किये पिछली तिथि में एक पक्षीय रूप से वादो को आउटलाइन कोर्ट भेजने की कार्यवाही निदंनीय है जिसे अधिवक्ता बर्दाश्त नहीं करेगा। अधिवक्ता आर पार की लड़ाई लड़ने के लिए तैयार है। आज गुरूवार को अधिवक्ताओ के संघर्ष में जिस तरीके से एक जुटता का परिचय दिया है इसके लिए समस्त संगठनो ने अधिवक्ताओ के प्रति आभार व्यक्त करते हुए विश्वास दिलाया कि इसी तरह सहयोग मिलता रहा तो किसी भी अधिवक्ता के मान सम्मान पर आंच नहीं आने दी जाएगी। धरना प्रदर्शन के दौरान अवनीश पांडेय, लल्लन अत्रि पांडेय, रविकेश मिश्रा, इन्दुमाल मिश्र, शिशिर शुक्ल, रजनीकांत मिश्र, विवेक शुक्ल, महेश शुक्ल, धर्मेन्द्र कुमार, संजय पांडेय, राजेन्द्र पाठक, अनिल पाण्डेय, सुरेन्द्र पांडेय, अयोध्या मिश्रा, जेपी मिश्रा, रमेश यादव, कौशलेन्द्र दूबे, लाल साहब सिंह, विवेक त्रिपाठी, विनोद मिश्रा, रवीन्द्र त्रिपाठी, प्रदीप तिवारी, अभय चतुर्वेदी, देवानन्द त्रिपाठी, रामेन्द्र सिंह, पवन मिश्र, अवनीश शुक्ल, दिनेश पांडेय, अनूप शुक्ल, शिवेश शुक्ल सहित समस्त अधिवक्ता शामिल रहे।



उत्तरप्रदेश








शेयर करें








































































