प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। जिला मुख्यालय स्थित प्रताप सदन में जनसत्तादल महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष श्रीमती वंदना उपाध्याय की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। जिसका संचालन जिला सचिव शिक्षा पांडेय ने किया। बैठक में जिलाध्यक्ष ने पदाधिकारियो को निर्देशित करते हुए कहा कि ज्यादा से ज्यादा जनसम्पर्क करके लोगो को पार्टी में जोड़िए और 2022 की तैयारी के लिए प्रयासरत हो जाइए। बैठक में पार्टी की जिला महासचिव आशा सिंह ने लोगो को पार्टी के उद्देश्य और कार्यो के बारे में बताया। साथ ही पार्टी का विस्तार करते हुए जिलाध्यक्ष श्रीमती वंदना उपाध्याय द्वारा झबरा देवी को संडवा चन्द्रिका ब्लाक का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष सीमा वर्मा, जिला सचिव शिखा पाण्डेय, अनीता देवी, पियारा देवी, सुनीता देवी, सुलोचना सिंह समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
🔔 यह भी पढ़ें...



उत्तरप्रदेश









शेयर करें




































































