V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

लाखों स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्षों व बलिदान के बाद मिली आजादी: शेखर बहुगुणा

आजादी के अमृत काल में शहीदों को किया याद
प्रयागराज। बुधवार को नहर ददौली में समाजसेवी मोहम्मद अंसार अली व मोहम्मद शमीम प्रधान के नेतृत्व में आजादी के अमृत काल में शहीदों एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की याद में गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर मुख्य अतिथि शेखर बहुगुणा ने कहा कि 15 अगस्त 1947 को भारत को ब्रिटिश शासन से आजादी मिली थी यह पल हर भारती के लिए गौरव का पल था क्योंकि लाखों स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष और बलिदान के बाद भारत आजाद हुआ था। उन्होंने मौजूदा हालात पर भाजपा सरकार को आड़े हाथ लेते हुए कहां की आज देश व प्रदेश में महंगाई चरम सीमा पर पहुंच गई है डीजल व पेट्रोल के दामों में बेहताशा वृद्धि से जनता परेशान है। विशिष्ट अतिथि डा.जगत नारायण सिंह ने भारतीय स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद करते हुए कहा कि यह दिन भारत के गौरवशाली इतिहास के सबसे बड़ा दिन है और हर भारतवासी का बहुत खास है। मौजूदा हालात पर चर्चा करते हुए सिंह ने कहा कि आज देश में महंगाई बहुत बड़ी समस्या है जब से भाजपा सरकार आई है तब से खाद्य पदार्थ में लगातार बढ़ोतरी हो रही है।  कार्यक्रम का संचालन करते हुए एआईसीसी सदस्य अशफाक अहमद ने कहा कि भुखमरी में भारत दुनिया के 121 देशों के बीच में 107 वें पायदान पर है।  जिसमें श्रीलंका, म्यंमार, बांग्लादेश, नेपाल भी भारत से आगे है। समाजसेविका रश्मिता दुबे ने आये हुए सभी अतिथियों का आभार प्रकट किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ नेता हाजी अब्दुल अजीज राईन ने किया। इस अवसर पर शमशुल कमर, रविन्द्र गौतम, समीर गौतम, मोहम्मद इदरीस, मोहम्मद फारुक, मुन्ताज अली, विजय कुमार, मोहम्मद सैफ, भरत लाल, बाल गोविंद, अनवर अली, कांग्रेस जिला महासचिव महबूब आलम राईन, मोहम्मद लतीफ, मोहम्मद रेहान, साहिल खान, मोहम्मद इलियास आदि लोग उपस्थित रहे।

Leave a Comment