V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग
Daily Archive: 20 April 2021

मां कालिरात्रि का किया गया पूजन दर्शन

जौनपुर। चैत्र नवरात्र की सप्तमी सोमवार को मां के सातवें स्वरूप देवी कालरात्रि की आराधना की गई। पूर्वांचल के शक्तिपीठ मां शीतला धाम चैकियां व अन्य प्रमुख मंदिरों के कपाट बंद रहे। इसके बावजूद बड़ी संख्या में भक्तों ने मुख्य द्वार पर ही शीश नवाया। वैसे अधिकतर भक्तों ने घरों में ही रखे गए कलश … Read more

पुल बनने के 20 साल बाद नहीं लगा रेलिंग

जौनपुर।  जनप्रतिनिधियों की उदासीनता के कारण विकास खंड रामपुर में वरुणा नदी के छेरहटी घाट पर दो दशक पूर्व बना पुल आज तक रेलिग विहीन है। इसके चलते दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। विकास खंड के करीब पचास गांवों के लोगों को पड़ोसी जनपद भदोही से सीधे संपर्क की जरुरत को देखते हुए करीब … Read more

ब्रश फैक्ट्री में आग से लाखों का नुकसान

जौनपुर। जनपद के सरायख्वाजा क्षेत्र स्थित लपरी के प्रसाद का पूरा गांव में सोमवार को एक ब्रश फैक्ट्री में आग लग जाने से लाखों रुपए का सामान, ब्रश व मशीन तथा उसमें रखे गये अनाज आदि जल कर राख हो गया है। आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हुआ लेकिन आग बुझाने में दो … Read more

आग से पचास बीघे से अधिक गेहूं जलकर खाक

कौंधियारा, प्रयागराज। बारा थाना क्षेत्र के अंतर्गत चामू गांव से खेत में लगी आग की भयावहता को तेज चल रही पछुआ हवाओं ने और बढ़ा दिया और देखते ही देखते आग की भयावहता इतनी तीव्र हो गई थी आग की ऊंची उठती लपटों को देखकर के हर कोई सहम गया। वहीं जहां स्थानीय किसान खेतों … Read more

वरिष्ठ पत्रकार शिव शंकर सिंह का निधन

प्रतापगढ़। जनपद प्रतापगढ़ के वरिष्ठ पत्रकार  एवं मानधाता के प्रमुख समाजसेवी शिव शंकर सिंह का आज देहान्त हो गया। साथी के निधन की खबर से पत्रकारों के अलावा मानधाता क्षेत्र में  शोक की लहर व्याप्त है। बताया गया कि स्व0 सिंह पिछले हप्ते भर से बीमार चल रहे थे, जिनका इलाज जिला अस्पताल में चल … Read more

कैमरे की निगरानी में हुआ पंचायत चुनाव

कटरा गुलाब सिंह,प्रतापगढ़। मान्धाता के अति संवेदनशील मतदान केंद्र सराय भूपति में पंचायत चुनाव  वहां लगे सीसीटीवी कैमरे की नजर में शांति पूर्वक संपन्न हुआ। उच्च प्राथमिक विद्यालय कटरा गुलाब सिंह में कुल 5 मतदान केंद्र बनाए गए थे।बूथ को छोड़कर पूरे परिसर की गतिविधि बाहर लगे कैमरों  में कैद हो रही थी।तस्वीरों से पता … Read more

हृदयगति रूकने से सेवानिवृत्त पुलिस कर्मी की मौत

कटरा गुलाब सिंह,प्रतापगढ़। घर से करीब पांच सौ मीटर दूर स्थित मतदान केंद्र प्राथमिक विद्यालय बगियापुर से आज दोपहर मतदान करके वापस घर आ रहे करीब 65 वर्षीय सेवा निवृत्त पुलिस कर्मी रमाकांत तिवारी का अचानक हृदयगति रुक जाने से मृत्यु हो गयी।घटना की जानकारी मिलते ही पूरे गांव में मातम छा गया।काफी देर तक … Read more

पूर्व विधायक के निधन पर शोक

प्रतापगढ़। समाजवादी नेता एवं विचारक पूर्व विधायक संगम लाल शुक्ल के निधन से समाज ने एक समाजवादी विचारक और नेता को खो दिया। संगम लाल जी व्यक्तिगत जीवन में सादगी पूर्ण जीवन जीने वाले अत्यंत स्वाभिमानी व्यक्ति थे स्वर्गीय शुक्ल के साथ अनेक आंदोलनों और कार्यक्रमों में भागीदारी करने और पारिवारिक रूप से उनके साथ … Read more

16 की जगह 12 चुनाव चिन्ह का मतपत्र आवंटित

रखहा,प्रतापगढ़। जिला पंचायत सदस्य वार्ड संख्या आठ के बाबा बेलखरनाथ धाम तृतीय के चुनाव में ग्राम पंचायत ईशनपुर के वार्ड संख्या 8, 9, 10 में 12 चुनाव चिन्ह का बैलेट पेपर ही आवंटित किया गया था, जबकि इस क्षेत्र से 16 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं । इस बात की शिकायत करते हुए जिला पंचायत … Read more

आदि शक्ति के कालरात्रि स्वरूप का किया पूजन

काल की नाशक है भवानी, भक्तो ने की कल्याण की कामना प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। वासंतिक नवरात्र के सातवे दिन मां आदि शक्ति के कालरात्रि स्वरूप का पूजन अर्चन पूरी श्रद्धा के साथ किया गया। भक्तो ने मां का पूजन अर्चन करके कल्याण की कामना की। लोगो ने घरो में जहां पूजन अर्चन किया। वही देवी मंदिरो … Read more

मतदान करके लौट रहे सेवानिवृत्त पुलिस कर्मी की मौत

जेठवारा (नि.सं.)। थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा बगियापुर में मतदान करके केन्द्र से घर लौट रहे सेवानिवृत्त पुलिस कर्मी की मौत हो गई। लोगो ने बताया कि हार्ट अटैक से मौत हुई है। बगियापुर गांव निवासी रमाकांत तिवारी 65 पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त हुए थे। वह आज घर से करीब 500 मीटर दूर स्थित प्राथमिक … Read more

पंचायत राज विभाग के कर्मचारियों ने अच्छे ढंग से की ड्यूटी

बिना मास्क व सेनेटाइजेशन के नहीं करने दिया मतदान प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। कोरोना संक्रमण का खतरा जहां बढ़ा हुआ है। वही आज सोमवार को जिले में पंचायत चुनाव होना था। ऐसे मौके पर मतदान केन्द्रो पर वोटरो की भीड़ भी पहुंच रही थी। साथ ही संक्रमण का खतरा भी बढ़ा हुआ था। उधर मतदान केन्द्रो पर … Read more

जांच की धीमी गति के कारण सिर्फ 18 संक्रमित मिले

प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। जिले में कोरोना का संक्रमण जहां बढ़ता जा रहा है। वही पंचायत चुनाव के कारण कार्यालयो में अवकाश होने तथा कर्मचारियों की कमी के कारण जांच की गति धीमी है। ऐसे में सोमवार को सिर्फ 18 कोरोना संक्रमित ही मिले। इस तरह जिले में कुल 1669 सक्रिय केस है। इन्हे उपचार के लिए … Read more

बूथ कैप्चरिंग को लेकर मारपीट

 जेठवारा (नि.सं.)। क्षेत्र में ग्राम सभा रेड़ी स्थित मतदान बूथ पर कैप्चरिंग को लेकर दो पक्षो में मारपीट हो गई। इसमें कई लोग घायल भी हुए है। सूचना पाकर थाने से पुलिस कर्मी पहुंचे तो मामला शांत हो सका। बताया गया कि ग्राम सभा रेड़ी में बने मतदान बूथ पर प्रधान प्रत्याशी मीरा शुक्ला के … Read more

बाइको की टक्कर में महिला जख्मी

मानधाता (नि.सं.)। भाई के साथ मतदान करने जा रही एक महिला रास्ते में बाइक की टक्कर से घायल हो गई। उसे निजी अस्पताल ले जाकर इलाज कराया जा रहा है। मानधाता इलाके के गांव सहिजनपरु निवासी चांदनी देवी 25 पत्नी उमेश पटेल कटरा गुलाब सिंह स्थित मायके गई थी। वह आज सुबह भाई के साथ … Read more