V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

लाठी कुल्हाड़ी से हमले में बहन भाई जख्मी

बाबा बेलखरनाथ धाम (नि.सं.)। कंधई थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव चकमझानीपुर में जमीनी रंजिश के चलते लाठी व कुल्हाड़ी से हमले में बहन भाई जख्मी हो गए। उन्हे इलाज के लिए स्थानीय सीएचसी ले जाया गया है। चकमझानीपुर निवासी मुस्ताक अहमद एवं ऐनुल हसन के बीच काफी दिनो से आबादी की जमीन के विवाद को लेकर रंजिश चल रही है। रविवार को देर रात मुस्ताक का आबादी की जमीन में स्थित छप्पर को हटाने को लेकर दोनो पक्षो में कहासुनी होने लगी। विवाद बढ़ने पर ऐनुल पक्ष के लोगो ने लाठी व कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। बीच बचाव को दौड़े मुस्ताक के पुत्र महिताब 30 एवं बेटी श्वेदा बानो 16 गंभीर रूप से जख्मी हो गई। घटना की सूचना पाकर कंधई थाना की पुलिस मौके पर पहुंची साथ ही घायल बहिन भाई को इलाज एवं मेडिकल परीक्षण के लिए सीएचसी बाबा बेलखरनाथ धाम भेजा। वहां पर दोनो का उपचार किया जा रहा है। घटना की तहरीर पुलिस को दी गई है। एसओ कंधई नीरज वालिया ने बताया कि मारपीट की सूचना मिली है। घायलो का उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। साथ ही घटना की जांच की जा रही है।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

बाबा बेलखरनाथ धाम (नि.सं.)। कंधई थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव चकमझानीपुर में जमीनी रंजिश के चलते लाठी व कुल्हाड़ी से हमले में बहन भाई जख्मी हो गए। उन्हे इलाज के लिए स्थानीय सीएचसी ले जाया गया है। चकमझानीपुर निवासी मुस्ताक अहमद एवं ऐनुल हसन के बीच काफी दिनो से आबादी की जमीन के विवाद को लेकर रंजिश चल रही है। रविवार को देर रात मुस्ताक का आबादी की जमीन में स्थित छप्पर को हटाने को लेकर दोनो पक्षो में कहासुनी होने लगी। विवाद बढ़ने पर ऐनुल पक्ष के लोगो ने लाठी व कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। बीच बचाव को दौड़े मुस्ताक के पुत्र महिताब 30 एवं बेटी श्वेदा बानो 16 गंभीर रूप से जख्मी हो गई। घटना की सूचना पाकर कंधई थाना की पुलिस मौके पर पहुंची साथ ही घायल बहिन भाई को इलाज एवं मेडिकल परीक्षण के लिए सीएचसी बाबा बेलखरनाथ धाम भेजा। वहां पर दोनो का उपचार किया जा रहा है। घटना की तहरीर पुलिस को दी गई है। एसओ कंधई नीरज वालिया ने बताया कि मारपीट की सूचना मिली है। घायलो का उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। साथ ही घटना की जांच की जा रही है।

Leave a Comment