शिवमंदिर में लगी रही भीड़
प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। शिव की आराधना का महीना सावन आज रविवार को शुरू हो गया। पहले दिन तड़के हर हर महादेव के घोष के साथ शुरू हुआ जलाभिषेक का सिलसिला दोपहर बाद तक अनवरत चलता रहा। शिव मंदिरो के परिसर में महीने भर आराधना के लिए साधु संत भी पहुंचने लगे है। मेले के लिए दूर दराज से तमाम व्यापारिया की दुकाने आने लगी है। पहले दिन जलाभिषेक के लिए शिवालयो में भारी भीड़ रही। बताते चले कि जनपद में बाबा घुइसरनाथ धाम, बाबा बेलखरनाथ धाम, बाबा हौदेश्वर नाथ धाम एवं बाबा भयहरण नाथ धाम चारो कोनो पर स्थित है। इन शिवधामो में महीने भर तक चलने वाली भगवान शिव की आराधना का महीना शुरू होते ही रविवार को पहले ही दिन जलाभिषेक के लिए शिव भक्तो को हुजूम दिखाई पड़ा। बाबा घुइसरनाथ धाम समेत अन्य सभी शिवालयो में भारी संख्या में लोगो ने बेलपत्र, मदार, धतूरा, भांग के साथ ही दूध, दही गंगाजल से भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। जलाभिषेक के साथ ही ऊॅं नमः शिवाय की धूम महीने भर के लिए शुरू हो गई। प्रवचन के लिए साधु संत भी पहुंचने लगे है। साथ ही महीने भर तक चलने वाले शिव मेले में तमाम व्यवसायी अपनी दुकाने लेकर पहुंचने लगे है। जलाभिषेक के लिए सभी शिवालयो में भीड़ दिखाई पड़ी। बाबा बेलखरनाथ धाम प्रतिनिधि के अनुसार आज सावन माह के प्रथम दिन धाम में भक्तो की भीड़ दिखाई पड़ी। मेले की साफ सफाई व तैयारी पहले ही कर ली गई थी। धाम परिसर में दुकाने भी आ गई है। शिव भक्तो ने कतार बद्ध होकर जलाभिषेक किया तथा भगवान भोलेनाथ की आराधना करके आशीर्वाद मांगा।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें